विज्ञापन

पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, मां के पास बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम, रुला देगी तस्वीर

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी. पुलिस को शक है कि पिछले कुछ महीनों से उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध था.

पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, मां के पास बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम, रुला देगी तस्वीर
कर्नाटक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

खेत में पड़ी मां की लाश और उसके पास रोता बिलखता डेढ़ साल का मासूम... इस मंजर को जिसने भी देखा वो कांप सा गया. यह कर्नाटक के रायचूर जिले से सामने आई है. जहां सिंधनूर तालुक के आरएच कैंप-5 इलाके में 25 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान आरएच कैंप-4 निवासी स्नेहा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इसमें सबसे दुखद बात ये है कि महिला की हत्या के बाद उसका मासूम बच्चा मां ली लाश के पास रोता हुआ मिला. 

डेढ़ साल का बच्चा मां के पास मिला

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा. सबसे दर्दनाक पल यह था कि महिला का डेढ़ साल का बच्चा उसकी मां के पास ही मौजूद था. आरोप है कि महिला की हत्या के बाद बच्चे को उसके ऊपर लिटा दिया गया था. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तब महिला की सांसें चल रही थीं. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने पत्थर से वार कर महिला को गंभीर रूप से घायल किया था.

मां के ऊपर लेटा हुआ मासूम बच्चा

मां के ऊपर लेटा हुआ मासूम बच्चा

पति और प्रेमी से पूछताछ

जांच में यह भी सामने आया है कि स्नेहा की शादी करीब चार साल पहले हुई थी. पुलिस को संदेह है कि पिछले कुछ महीनों से उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था. इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने महिला के पति और कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है. दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है.

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

सिंधनूर रूरल पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और पूछताछ व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली युवराज मर्डर केस: व्हाट्सएप पर आता रहा था ‘मैं ठीक हूं' मैसेज, हकीकत में तीन दिन पहले हो चुकी थी हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Raichur News, Karnataka Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com