जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मंगलवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने वाली सीटों को लेकर वह इस सप्ताह फैसला कर लेगी. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘‘अगले दो तीन दिनों में हम बैठक करेंगे और इसके बाद फैसला करेंगे कि कौन सी सीटें हमारे लड़ने के लिए उपयुक्त हैं.'' हरियाणा में जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन है. JJP ने शनिवार को कहा था कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी, लेकिन गठबंधन के सवाल पर गेंद को भगवा दल के पाले में कर दिया था. पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था. चौटाला ने संवाददाताओं से कहा था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘एक या दो दर्जन सीटों'' पर चुनाव लड़ने की सोच रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है और राष्ट्रीय राजधानी में एक ही चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा. मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी होगी. नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि 22 जनवरी होगी तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है. दिल्ली में मतदान 8 फरवरी को करवाया जाएगा और मतगणना यानी चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे.
VIDEO: दिल्ली में बिना CM चेहरे के ही लड़ेगी बीजेपी: मनोज तिवारी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं