विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2025

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से बलात्कार, दोस्त पर ही लगा आरोप ; इलाके में तनाव

रात लगभग 8:30 बजे हुई, जब छात्रा कथित तौर पर अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाहर गई थी. आरोप है कि उसका साथी उसे अस्पताल के पीछे एक सुनसान, जंगली इलाके में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार हुआ.

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से बलात्कार, दोस्त पर ही लगा आरोप ; इलाके में तनाव
दुर्गापुर:

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के पास द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ कथित बलात्कार की घटना के बाद तनाव फैल गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की निवासी है और दुर्गापुर के शोवापुर के पास स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. 

घटना शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे हुई, जब छात्रा कथित तौर पर अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाहर गई थी. आरोप है कि उसका साथी उसे अस्पताल के पीछे एक सुनसान, जंगली इलाके में ले गया, जहाँ उसके साथ बलात्कार हुआ.

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना के क्रम का पता लगाने के लिए उसके पुरुष मित्र सहित कई लोगों से पूछताछ कर रही है. इस घटना से कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, जो त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, Durgapur News, Student Raped, Medical College Student Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com