विज्ञापन

दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग; अब क्या हालात

संयुक्त अरब अमीरात में संभावित मिसाइल खतरे का पता चलने के बाद लोगों को सुरक्षित इमारतों में शरण लेने और खिड़कियों-दरवाजों से दूर रहने का इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया.

दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग; अब क्या हालात
यूएई की अथॉरिटी ने बताया कि देश को मिसाइल हमले का खतरा था.

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में मिसाइल हमले की वॉर्निंग आई है.  UAE के गृह मंत्रालय ने मौजूदा हालात और संभावित मिसाइल खतरों के बीच लोगों से तुरंत पास की सुरक्षित बिल्डिंग में पनाह लेने और खिड़कियों, दरवाजों और खुली जगहों से दूर रहने की अपील की है. आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित जगह पर रहें और अधिकारियों से आगे के निर्देशों का इंतजार करें.

मिसाइल हमले के खतरों के बीच UAE यूएई में रह रहे लोगों को एक इमरजेंसी अलर्ट मिला, जिसमें उनसे 'संभावित मिसाइल खतरों' के बीच सुरक्षित जगह पर पनाह लेने के लिए कहा गया. National Emergency Crisis and Disaster Management Authority (NCEMA) ने कहा कि UAE एयर डिफेंस फोर्स ने देश को निशाना बनाने वाले मिसाइल खतरे का पता लगाया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X

अलर्ट को वापस लिया गया, काबू में हालात

हालांकि इस वॉर्निंग के कुछ वक्त बाद यूएई ने इस अलर्ट को वापस ले लिया है. खलीज टाइम्स के मुताबिक, अथॉरिटी की ओर से कहा गया कि अब हालात काबू में हैं और लोग सामान्य गतिविधि जारी रख सकते हैं.

संयुक्त अरब अमीरात की आंतरिक मंत्रालय ने लिखा, "आपके सहयोग के लिए शुक्रिया. हम आपको दिलासा देते हैं कि हालात अब काबू में है. आप चौंकन्ना रहते हुए अपने रोजमर्रा की गतिविधि जारी रख सकते हैं. जरूरी एहतियात बरते और आधिकारिक निर्देश पर अमल करते रहें."

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने घर बुलाकर 16 साल के ‘हीरो' को नवाजा, समंदर में बचाई थी 10 साल के भारतीय बच्चे की जान- VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai Missile Alert, UAE, Dubai Missile Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com