विज्ञापन

द‍िल्‍ली में शराब के नशे में पिता ने पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा, दो साल के बेटे की मौत, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में एक शख्‍स ने घरेलू विवाद में अपने दो साल के एक मासूम बेटे की जान ले ली. प‍ुल‍िस ने आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया और मामले की जांच कर रही है.

द‍िल्‍ली में शराब के नशे में पिता ने पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा, दो साल के बेटे की मौत, आरोपी गिरफ्तार
प‍िता ने ली मासूम बेटे की जान.

राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक शख्‍स ने घरेलू विवाद में न स‍िर्फ अपनी पत्नी और बच्‍चों के साथ मारपीट की, बल्‍क‍ि दो साल के एक मासूम बेटे की जान भी ले ली. पुल‍िस ने आरोपी चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर ल‍िया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब और नशे का आदी है. मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के लखपत कॉलोनी पार्ट-2, मीठापुर इलाके का है. पुलिस को 19 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल में घर के अंदर गंभीर घरेलू मारपीट की सूचना दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता आरती ने बताया कि उसके पति चंदन शर्मा बढ़ई का काम करता है और नशे का आदी है. चंदन ने घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में आरती और अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की.

दो साल के मासूम की ले ली जान 

मारपीट में उनका दो साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और पुलिस की मदद से बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की. लेकिन, इलाज के दौरान 20 जून की सुबह मासूम ने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. आरोपी चंदन शर्मा को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है.

पुल‍िस कर रही मामले की जांच 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय आरोपी किस हालत में था और पूरे विवाद की वजह क्या थी. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
डेप्युटी एडिटर - क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन
साल 2003 में मीडिया करियर की शुरुआत BAG Films से हुई। शुरुआती दिनों से ही अपराध और खोजी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी रही। 2005 में NDTV से जुड़े और उस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime News, Murder, Father Killed Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com