छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सली को मार गिराया है. नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान जश्न मनाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
वीडियो में डीआरजी के जवानों लोकगीत की धुन पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. साथ ही कुछ जवान डांस का वीडियो भी अपने फोन में रिकॉड करते हुए नजर आए. जवानों के चेहरे में ऑपरेशन की सफलता की खुशी देखी जा सकती है. वहीं, इस सफल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के CM साय ने भी जवानों को बधाई दी है.
डांस देखिए बस..गाना छोड़िए
— NDTV India (@ndtvindia) November 22, 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जश्न मनाते DRG के जवान.. #Naxals । #Sukma । #DRG । #Celebration pic.twitter.com/MgiS6kVWrV
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
CM विष्णुदेव साय ने भी की जवानों की तारीफ
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद CM विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. बता दे कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने इस वर्ष मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में 207 नक्सलियों को मार गिराया है.
सर्चिंग अभियान के दौरान 10 नक्सलियों के शव के साथ INSAS, AK-47, SLR समते भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया. दल जब भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के जंगल-पर्वतीय क्षेत्र में था तब डीआरजी के दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं