विज्ञापन
This Article is From May 30, 2011

बिहार में कैदियों ने डॉक्टर की हत्या की

एक कैदी ने डॉक्टर से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने को कहा, जब डॉक्टर ने इससे इनकार किया, तो वह साथी कैदियों के साथ उन पर टूट पड़ा।
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले की जेल में कैदियों ने एक डॉक्टर को पीट−पीटकर मार डाला। कैदियों की पिटाई से बुरी तरह जख्मी डॉक्टर को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है जब, डॉक्टर बुद्ध देव सिंह कैदियों की रूटीन चेक−अप के लिए जेल का दौरा कर रहे थे, तभी उन पर जानवलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने डॉक्टर से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने को कहा, ताकि उसे दूसरी जेल में ट्रांसफर ना किया जा सके। जब डॉक्टर ने ऐसा करने से मना किया, तो वह अपने साथी कैदियों के साथ उन पर टूट पड़ा। पुलिस ने इस मामले में सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, शहर के डॉक्टरों ने इस हत्याकांड के विरोध में हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नीतीश कुमार ने राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी को अविलंब गोपालगंज में घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबहानी घटना की परिस्थितियों और अन्य कारणों के बारे में जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार विधानसभा के मॉनसून सत्र में चिकित्सक सुरक्षा विधेयक लाएगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैदी, डॉक्टर, हत्या, गोपालगंज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com