- राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को शिक्षा व्यवस्था सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है
- उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने का समय आ चुका है और युवाओं को सड़कों पर होने को लेकर बधाई दी
- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से छात्रों और भारत के भविष्य के प्रति सम्मान दिखाने तथा माफी मांगने की मांग की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर देशभर के छात्रों को बधाई देते हुए कहा, ‘शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है.'
उन्होंने 'सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए डटकर खड़े होने वाले' हर युवा और छात्र को बधाई दी. कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी ‘दो मांगें' बाकी हैं.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें… pic.twitter.com/Uc2cEOCVKA
इसे भी पढ़ें: सरकार ने हमारी बात मान ली है, हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं: सीजेपी
उन्होंने प्रधानमंत्री से छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगने और छात्रों पर हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
राहुल गांधी ने कहा कि समाज के दूसरे वर्गों, किसानों, मजदूरों, गरीबों और इस सरकार द्वारा दबाए गए और कुचले गए लोगों का अपने सम्मान की खातिर संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होना ही ‘असली साहस' है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत!
इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अंत की शुरुआत- कांग्रेस
इसे भी पढ़ें: 2018 में एम.जे. अकबर के बाद विवाद के कारण इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: ये लोकतंत्र की जीत है, CJP और Gen Z को बधाई... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं