शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समाप्त होने के बाद दिल्ली में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. इसी बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खोलने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अब पूरे मेट्रो नेटवर्क पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो गई है.
शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने कई स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए थे. इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाए गए थे. इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन शामिल थे.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026
Entry gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open.
दिन में सबसे पहले राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के गेट खोले गए थे. इसके बाद स्थिति की समीक्षा करते हुए दिल्ली मेट्रो ने पूरे नेटवर्क को फिर से खोलने का निर्णय लिया.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026
Entry gates for Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat metro stations are now open.
यात्रियों को अब नहीं करनी पड़ेगी परेशानी
स्टेशनों के बंद रहने से हजारों यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी थी. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जताई थी. अब सभी मेट्रो स्टेशनों के खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. इससे भीड़भाड़ कम होने के साथ यात्रा का समय भी बचेगा.
आंदोलन के बाद सामान्य हो रहे हालात
राजधानी में नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी था. सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और कई एहतियाती कदम उठाए गए थे. अब आंदोलन समाप्त होने और मेट्रो सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने के बाद दिल्ली धीरे-धीरे अपनी सामान्य रफ्तार में लौटती दिखाई दे रही है.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं