विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2015

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, तीन लाख लोग प्रभावित

Also Read in
असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, तीन लाख लोग प्रभावित
फाइल फोटो
गुवाहाटी: असम में जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के बाद गुरुवार को बाढ़ के हालात और बिगड़ गए, जिसके कारण राज्य के 13 जिलों की करीब तीन लाख आबादी प्रभावित हुई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जोरहाट, डिब्रूगढ़ जिलों के नेमतीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अन्य अधिकतर जिलों में भी यह बढ़त बनाए हुए है।

सोनितपुर में जिया भारली नदी, कामरूप में पुथीमारी और बारपेटा में बेकी में यह लाल निशान से ऊपर बह रही है। राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में धेमाजी, कोकराझार, चिरांग, लखीमपुर, बोंगईगांव, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, नलबाड़ी, सोनितपुर, बारपेटा, जोरहाट और ग्वालपाड़ा शामिल हैं।

प्रभावित जिलों से सड़कों, तटबंधों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। असम में इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या पांच बनी हुई है, जिनमें दो की सूचना लखीमपुर से और एक-एक की सूचना बोंगईगांव, बक्सा और सोनितपुर से मिली है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असम, बाढ़, ब्रम्हपुत्र नदी, तीन लाख प्रभावित, Asam, Flood, Brahmputra River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com