उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया है. लोगों को आने जाने में असुविधा हो रही है. शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी जा रही है. शहर के फीनिक्स पलासियो मॉल के पास गोमती नदी का पानी ओवरफ्लो हो गया. लेकिन बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत का काम तेज किया गया. जिस जगह से पानी रिहायशी इलाकों में घुस रहा था, उसे बंद करने के उपाय किए जा रहे हैं.
VIDEO | Lucknow: Gomti River water overflows near Phoenix Palassio Mall. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/h4qWrNha2w
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
कैसे किया जा रहा राहत कार्य?
बाढ़ प्रभावित इलाकों में 12 अस्थायी रैन बसेरों में प्रभावित परिवारों के ठहरने की व्यवस्था करने के साथ 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. 90 नावों से रेस्क्यू और राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी, जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही मदद. 150 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा और एमएलओ का छिड़काव किया जा रहा है. सफाई के काम में 250 सफाईकर्मी लगाए गए हैं.
लोगों की सुरक्षा का रखा जा रहा है ख्याल
लखनऊ के लोहरामऊ, फैजुल्लागंज, दाउद नगर और मिल्लत नगर समेत अलग अलग इलाकों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर कर्मचारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. प्रभावित इलाकों में करीब 20 पानी के टैंकर भेजे गए हैं. साथ ही 10 हजार लीटर पैकेज्ड पेयजल भी उपलब्ध कराया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं