विज्ञापन

आदित्य नंबर-1, आनंद-अर्शदीप टॉप-3 में, नीरज के बाद नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

हरियाणा के 19 साल के आदित्य श्योकंद ने 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है. आदित्य के अलावा सिल्वर मेडल आनंद सिंह ने जीता है. वहीं, ब्रॉन्ज मेडल अर्शदीप सिंह जीतने में सफल रहे हैं.

आदित्य नंबर-1, आनंद-अर्शदीप टॉप-3 में, नीरज के बाद नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

भारत में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में नई जान फूंक दी है. नीरज के परफॉर्मेंस को देखकर अब भारत में दूसरे युवा एथलीट भी जैवलिन थ्रो में अपना करियर बना रहे हैं. नीरज के बाद से अबतक रोहित यादव और यशवीर सिंह ने अपनी पहचान जैवलिन थ्रो में बनाई लेकिन इन तीनों के अलावा युवा एथलीट भी नेशनल स्तर पर अपने परफॉर्मेंस से दुनिया को अपनी झलक दिखा रहे हैं.

आदित्य श्योकंद ने जीता गोल्ड

 न्यू दिल्ली में आयोजित 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो इवेंट में 19 साल के  आदित्य ने 79.40 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. बता दें कि नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड डी.पी. मनु के नाम है. उन्होंने 61वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 81.23 मीटर दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक बना हुआ है. 

65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

  • आदित्य (हरियाणा)-79.40मी) 
  • आनंद सिंह (एसएससीबी) -77.77मी 
  • अर्शदीप सिंह (रेलवे)- 77.56मी
  • दीपांशु शर्मा(उत्तर प्रदेश) 77.25मी 
  • विपुल यादव( राजस्थान)- 74.92 मी 
  • शशांक पाटिल (एसएससीबी)- 74.71मी 
  • मनोज कुमार जे( तमिलनाडु)- 74.14 मी 
  • उत्तम पाटिल(एसएससीबी)- 74.09मी 
  • विकास शर्मा  (उत्तराखंड) -72.40मी
  •  बिबिन एंटनी (केरल)-72.24मी

वहीं, ओवरऑल बात करें तो डी.पी. मनु ने 2023 में 82.06 मीटर  का थ्रो नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया था जो इतिहास का सबसे बेस्ट थ्रो है. इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित यादव हैं जिन्होंने 2022 में 79.80 का थ्रो किया था, वहीं, हरियाणा के आदित्य अब नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले तीसरे थ्रोअर बन गए हैं. 

नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-5 जैवलिन थ्रोअर

  • डी.पी. मनु - 82.06 मीटर (2023) 
  • डी.पी. मनु - 81.23 मीटर (2022)
  • रोहित यादव - 79.80 मीटर (2022)
  • आदित्य (हरियाणा)-79.40 (2026)
  • रविंदर सिंह खैरा - 79.04 मीटर (2016, पूर्व मीट रिकॉर्ड)
  • किशोर कुमार जेना - 78.05 मीटर (2022)

यह भी पढ़ें | नीरज-रोहित-यशवीर के बाद अब आदित्य ने जैवलिन थ्रो में रचा इतिहास, नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें | तेंदुलकर-अनवर ओपनर, नंबर-3 पर कोहली, वसीम जाफर ने चुनी भारत-पाकिस्तान की बेस्ट ODI प्लेइंग -11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Neeraj Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com