सुप्रीम कोर्ट मेट्रो में सीट को लेकर विवाद और फिर मारपीट के बाद 48 साल के शख्स की मौत हो गई. दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि दो लोगों ने पवन शर्मा नाम के शख्स के साथ मारपीट की थी.
आरोप है कि पवन को थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया, जिससे वह मेट्रो के फर्श पर गिर गए और उनके सिर में चोट आई. मेट्रो स्टाफ ने पवन को एंबुलेंस से LNJP अस्पताल पहुंचाया. फिर वहां उनकी मौत हो गई.
मां ने दर्ज कराई शिकायत
मृतक की मां दुर्गा शर्मा की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाने में FIR दर्ज हुई है. FIR में संजय प्रताप सिंह और सिद्धार्थ सिंह के नाम दर्ज हुए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले BNS की धारा 105(3)(5) के तहत दर्ज हुआ है.पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले की पूरी जांच कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं