विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2020

'दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात कर देते': कैलाश विजयवर्गीय ने ली चुटकी

मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बेंगलुरु पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करने की कोशिशों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है. उनका कहना है कि अगर दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात कर देते.

'दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात कर देते': कैलाश विजयवर्गीय ने ली चुटकी
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय- फाइल फोटो
भोपाल:

मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बेंगलुरु पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करने की कोशिशों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है. उनका कहना है कि अगर दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात कर देते. विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के बेंगलुरु पहुंचकर धरना देने पर बुधवार को ट्वीट कर तंज कसा है और कहा, "बेंगलुरु में नौटंकी! हमारा सौभाग्य है कि ये माननीय राजनीति में है. यदि बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन जी को भी मात कर देते!"

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों के साथ बेंगलुरु पहुंचे और उन 22 विधायकों से मुलाकात करना चाहा जो बेंगलुरु में हैं लेकिन मुलाकात न कराए जाने पर दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए, उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया.

ज्ञात हो कि, राज्य के 22 विधायक इन दिनों बेंगलुरु में है। यह सभी विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. इनमें से छह विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. इन स्थितियों में भाजपा का आरोप है कि, सरकार अल्पमत में है, वहीं कांग्रेस की ओर से भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijay Singh, Amitabh Bachchan, Bollywood, Kailash Vijayvargiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com