विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: विजय सलगांवकर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, धुरंधर और हनुमान अंश की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई कर ली है और ‘धुरंधर’ व ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: विजय सलगांवकर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, धुरंधर और हनुमान अंश की ओपनिंग को छोड़ा पीछे
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन ही उड़ा दिया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: जय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त माहौल बना हुआ था और अब पहले दिन के लाइव आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 51.09 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. फिल्म 12,382 शोज में चल रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 57 फीसदी दर्ज की गई है. इन आंकड़ों के साथ ‘दृश्यम 3' ने पहले ही दिन कई फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है. 

51 करोड़ के पार पहुंचा पहले दिन का कलेक्शन

‘दृश्यम 3' की पहले दिन की कमाई इस समय 51.09 करोड़ रुपये नेट बताई जा रही है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 60.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि ये आंकड़े अभी लाइव हैं और दिन खत्म होने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है. फिल्म की 12 हजार से ज्यादा शोज में मौजूदगी और 57 फीसदी ऑक्यूपेंसी इसके बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स की तस्वीर साफ कर रही है.

फिल्म की रिलीज से पहले भी इसकी एडवांस बुकिंग ने खूब चर्चा बटोरी थी. Sacnilk के मुताबिक रिलीज से पहले फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत थी और फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था.

‘धुरंधर' और ‘हनुमान अंश' से निकली आगे

‘दृश्यम 3' की ओपनिंग की तुलना इस साल की चर्चित फिल्मों से करें तो तस्वीर और दिलचस्प हो जाती है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर' ने भारत में पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘हनुमान अंश' की पहले दिन की कमाई सिर्फ 0.10 करोड़ रुपये रही थी. हालांकि बाद में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस तय की और इसकी कुल कमाई काफी बढ़ी. 

अजय देवगन की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘दृश्यम 3' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं. फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे पुराने कलाकारों के साथ जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. पहले दिन के आंकड़ों से साफ है कि ‘दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन पर है, क्योंकि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: 49 साल पुराना राजेश खन्ना का वो सुपरहिट गाना, सिगरेट की महक सूंघकर किशोर कुमार ने पकड़ा था मूड, रिकॉर्डिंग सुन रो पड़े एसडी बर्मन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Ajay Devgn, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com