विज्ञापन

रिलीज से पहले ‘प्रेम कीटाणु’ का म्यूजिकल धमाका, अरमान मलिक से सचेत-परंपरा तक सजाएंगे सुरों की महफिल

वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना स्टारर ‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है.

रिलीज से पहले ‘प्रेम कीटाणु’ का म्यूजिकल धमाका, अरमान मलिक से सचेत-परंपरा तक सजाएंगे सुरों की महफिल

बॉलीवुड में इन दिनों नई कहानियों और नए म्यूजिक को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. इसी बीच वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपरशक्ति खुराना स्टारर फिल्म ‘प्रेम कीटाणु' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म के सिनेमाघरों तक पहुंचने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और इसी के साथ मेकर्स ने इसके म्यूजिक को भी दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है. मुंबई में फिल्म का एक खास म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा, जहां फिल्म की स्टारकास्ट और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक मंच पर नजर आएंगे. इस दौरान गानों की लाइव परफॉर्मेंस भी खास आकर्षण होगी.

अरमान मलिक से सचेत-परंपरा तक

‘प्रेम कीटाणु' के म्यूजिक लॉन्च को खास बनाने के लिए कई मशहूर सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. कार्यक्रम में सचेत-परंपरा, अरमान मलिक, सुकृति कक्कड़, मधुर मिश्रा, राहुल मिश्रा, अंकुर आर. पाठक, अल्तमश फरीदी, शशि सुमन और द ऋष लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे. यानी फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों को इसके संगीत का लाइव अनुभव मिलने वाला है.

म्यूजिक लॉन्च इवेंट में सिर्फ सिंगर्स ही नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़े कलाकार और मेकर्स भी मौजूद रहेंगे. वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, निर्माता गौरव वर्मा और निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. 

प्यार, दोस्ती और जवानी की कहानी है फिल्म

अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु' की कहानी दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और युवावस्था के उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी और दोस्ती का भी भरपूर रंग देखने को मिलेगा. गौरव वर्मा ने अवानिका फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है. फार्स फिल्म के सह-प्रस्तुतीकरण और भावना स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: नाना बन चुके जिम कैरी 29 साल बाद फिर बने दूल्हा, 64 की उम्र में की तीसरी शादी, जानें कौन है उम्र में आधी दुल्हन मिन आह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prem Keetanu, Entertainment, Veer Pahariya, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com