केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार डिजिटल मीडिया नियमन के लिए एक विधेयक पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले समाचारों का एक तरफा संचार हुआ करता था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के विकास से समाचारों का संचार बहुआयामी हो गया है, अब किसी एक गांव की छोटी सी खबर भी डिजिटल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय पटल तक आ जाती है, लेकिन वर्तमान में डिजिटल मीडिया अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां भी पेश करता है, यह भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह स्व-नियमित है.
ठाकुर ने कहा कि इसके नियमन की आवश्यकता है और इसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार जल्द ही कानून लाएगी. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ‘ईज़ ऑफ डुइंग बिज़िनेस और ईज़ ऑफ लिविंग' की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कम्पनियों के पंजीकरण की बात हो या आम नागरिक द्वारा बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया हो, सभी को बहुत आसान कर दिया गया है. ठाकुर एक बयान में कहा, ‘‘समाचार पत्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केन्द्र सरकार जल्द ही 1867 के कानून के स्थान पर एक नया कानून लाएगी. इसके तहत पंजीकरण प्रक्रिया, जिसमें अब लगभग चार महीने लगते हैं, उसे ऑनलाइन माध्यम से एक हफ्ते में पूरा करना संभव हो सकेगा.'' उन्होंने कहा कि समाचार पत्र सही खबर को सही समय पर आम जनता के सामने लेकर आएं. उन्होंने कहा कि सरकार की कमियों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं.
उन्होंने आग्रह किया कि मीडिया अपना काम जिम्मेदारी से करे और भय तथा भ्रम का वातावरण बनाने से बचे, जैसा कि कोरोना काल में हुआ था. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पत्रकारों के हितों का भी ध्यान रखती है. उन्होंने कहा, ‘‘कोविड महामारी के दौरान जिन पत्रकारों की कोविड-19 से मृत्यु हुई उनके परिजनों को केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई. इसके अलावा अब केन्द्र सरकार ने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी अधिस्वीकृत करने का काम शुरू किया है.''
इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, अन्य जनप्रतिनिधि और विशिष्ट गणमान्य लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें -
-- मध्य प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- लोगों के मन से डर मिटाना हमारा लक्ष्य
-- दिल्ली पुलिस को मिली हत्या की सूचना, कमरे में था पत्नी का गला रेता शव.. पेड़ से लटका मिला पति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं