बाहरी दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का गला रेता हुआ शव मिला है. पुलिस को इस बावत फोन आया था. महिला यहां किराए पर रह रही थी. उसका पति, जो एक संदिग्ध था और सुबह उसके साथ था, वह भी सोनीपत में पेड़ से लटका हुआ पाया गया. पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. मृतका सोनीपत की 35 साल की उपासना थी और आरोपी उसका पति संजय था, जो सोनीपत में लटका मिला है.
पुलिस ने कहा कि उसके पति पर अभी शक है, क्योंकि वह सुबह पीड़िता के साथ था और उसने सोनीपत में खुद को भी फांसी लगा ली. हम तकनीकी और मानवीय बुद्धिमत्ता के आधार पर जांच कर रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि संजय ने पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर सोनीपत जाकर आत्महत्या कर ली.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. उपासना के परिवार वाले जब उससे संपर्क नहीं कर सके, तो बुधवार को बवाना के घर पर पहुंचे, जहां उसकी हत्या की जानकारी मिली. क्राइम और एफएसएल की टीम सबूत जुटाने में लगी है. वहीं पुलिस फोन कॉल डिटेल निकालकर जांच कर रही है. उपासना सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी. लगभग आठ साल पहले उसकी शादी संजय से हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं