विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2012

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा का निधन

लखनऊ: समाजवादी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश एग्रो के अध्यक्ष धनीराम वर्मा का लंबी बीमारी के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

वर्मा के परिवार में तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। वह विधूना और ओरैया विधानसभा क्षेत्रों से पांच बार विधायक रहे थे। वह विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का भी दायित्व निभा चुके थे।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने वर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा, Dhaniram Verma, निधन