प्रतीकात्मक फोटो
- भारत और पाकिस्तान के बीच हुई डीजीएमओ लेवल की बातचीत
- पाकिस्तान के अनुरोध पर हुई बातचीत
- बातचीत में पाक ने भारत पर लगाया एलओसी पर फायरिंग का आरोप
नई दिल्ली:
पाकिस्तान के अनुरोध पर बिना किसी तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ यानि डायरेक्टर जनरल मिलेट्री ऑपरेशन की हॉटलाइन पर बातचीत हुई. दोपहर दो बजे हुई बातचीत में उल्टे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत पर आरोप मढ़ा कि सेना बिना किसी उकसावे के एलओसी यानि कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर लगातार फायरिंग करती रहती है. इसके जवाब में सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने कहा, “भारतीय सेना तभी फायर करती है, जब पाक सेना गोलाबारी के आड़ में आतंकवदियों की घुसपैठ कराती है और ये आतंकी हथियारों से लैस होते है. इनका मकसद भारतीय चौकियों को निशाना बनाना होता है. भारतीय सेना बस पाक सेना की ऐसी हरकतों का जवाब देती है.”
यह भी पढ़ें: सेना ने आधुनिकीकरण के लिए बड़े पैमाने पर खरीदारी की बनाई योजना
लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने साफ किया कि भारतीय सेना एक पेशेवर सेना है, जो आम लोगों को कभी निशाना नहीं बनाती है. पाक सेना ने आम लोगों को भारतीय सेना की जासूसी के लिए फॉरवर्ड पोस्ट में तैनात कर रखे हैं, ताकि भारतीय सेना के लोकेशन और मूवमेंट के बारे में जानकारी पाक सेना को मिले.
VIDEO: पुंछ में LoC पर पाक फायरिंग, एक दंपति की मौत-2 बच्चे घायल
भारतीय सेना के डीजीएमओ ने पाक डीजीएमओओ मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा से कहा कि भारतीय सेना सरहद पर शांति चाहती है, लेकिन पाक सेना का आतंकियों को समर्थन और उन्हें घुसपैठ कराना ये भारतीय सेना बर्दाश्त नहीं करेगी. अगर पाक सेना अपनी हरकत ऐसी ही जारी रखेगा तो भारत जवाबी कार्रवाई करना जारी रखेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
DGMO, DGMO Level Talk With Pakistan