- मेडारम जाथारा के पहले दो दिनों में भक्तों से कुल चढ़ावा 6 करोड़ 4 लाख से अधिक प्राप्त हुआ है.
- हनमकोंडा के TTD कल्याण मंडपम में पुलिस सुरक्षा और CCTV निगरानी के तहत चढ़ावे की गिनती की गई है.
- पहले दिन 25 लाख से अधिक और दूसरे दिन 3 करोड़ 55 लाख से ज्यादा चढ़ावा मिला है.
एशिया के सबसे बड़े आदिवासी उत्सव मेदाराम जथारा में इस बार श्रद्धा की बाढ़ देखी जा रही है. पहले दो दिनों में ही भक्तों की ओर से मिला कुल चढ़ावा ₹6 करोड़ 04 लाख 53 हजार से अधिक पहुंच गया है. हनमकोंडा स्थित TTD कल्याण मंडपम में कड़ी पुलिस सुरक्षा और लगातार CCTV निगरानी के बीच चढ़ावे की गिनती की गई. दो दिनों में कुल 285 दान पेटियों को खोला गया.
तेलंगाना के वारंगल में आयोजित प्रसिद्ध आदिवासी मेले, मेदाराम जतारा (2026), में पहले दो दिनों के भीतर ही श्रद्धालुओं द्वारा हुंडी में ₹6.04 करोड़ से अधिक का दान दिया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा आदिवासी उत्सव माना जाता है.#Telangana | #ViralVideo pic.twitter.com/TvWJaMJe8U
— NDTV India (@ndtvindia) February 7, 2026
दो दिनों की वसूली इस प्रकार
पहला दिन (गुरुवार):
125 पेटियों से ₹2,49,65,000 मिले
दूसरा दिन (शुक्रवार):
160 पेटियों से ₹3,54,25,200 मिले
अधिकारियों के अनुसार, इस साल पिछले जाथारा की तुलना में 288 अतिरिक्त पेटियां लगाई गईं, जिससे कुल संख्या 828 हो गई है. इससे बढ़ती आस्था और अधिक भीड़ का संकेत मिलता है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्रैकडाउन, ‘ऑपरेशन साइहॉक' में 1,000 से अधिक गिरफ्तारियां
अभी और बढ़ सकता है कुल चढ़ावा
अभी गिनती जारी है और अधिकारी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु अभी भी जाथारा पहुंच रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं