प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही जगदलपुर में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ की जो हालत की उसे पूरा देश देख रहा है. चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्यों में पहुंच चुका है. ये लोगों की आंख में धूल झोंकते हैं और भ्रष्टाचार करते हैं. कांग्रेस ने घोटालेबाज सरकार दी है. इसलिए आज राज्य के कोने से एक ही आवाज आ रही है. हर व्यक्ति यही कर रहा है अब और नहीं सहेंगे. बदल कर रहेंगे.
पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टरों, बैनरों में दिखता है. या तो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में दिखता है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ दिया है- झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार. इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है, अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो. कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए 5 गुना ज्यादा बजट देती है. अगर वो 1 रुपया देते थे, तो हम 5 रुपया देते हैं और अगर वो 100 रुपया देते हैं, तो हम 500 रुपया देते हैं. वो भाजपा सरकार थी, जिसने केंद्र में अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया, बजट बनाया. जबकि कांग्रेस ने बस्तर को भी दशकों तक नजरअंदाज किया आप लोगों की परवाह नहीं की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ये बीजेपी सरकार है यहां मेडिकल और इंजीनियर कॉलेज बनाए, दंतेवाडा में एजुकेशन सिटी बनाई. मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है. मेरा तो आपसे सीधा नाता है दिल का नाता है. मुझे गर्व है देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव बीजेपी को मिला. हमारी सरकार आदिवासियों के लिए पांच गुना ज्यादा बजट देती है. भाजपा ने ही 15 नवंबर यानि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय दिवस घोषित किया. हमने स्कॉलरशिप को बढ़ाया. जनजातीय स्कूल खोले. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरु होने वाले है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं.
आज नगरनार में बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है. जिस पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व हो रहा है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं हो रहा है. इतना बड़ा कार्यक्रम अभी हुआ है लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस का न तो मुख्यमंत्री आया न ही उपमुख्यमंत्री आया. यहां तक कांग्रेस का एक भी मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ. इसके दो कारण हैं- पहला: उनको सरकार जाने की इतनी चिंता है कि वह सरकार बचाने में लगे हैं. दूसरा: ये मोदी है और कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है, इसलिए वो आने से डरते हैं, भाग जाते हैं.
ये भी पढ़ें : मालेगांव ब्लास्ट केस: सांसद प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 आरोपी NIA कोर्ट में पेश, हो रहे बयान दर्ज
ये भी पढ़ें : उज्जैन में कल ढहा दिया जाएगा किशोरी से रेप के आरोपी का घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं