महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. राउत ने फडणवीस को असंतुष्ट नेता बताया हैं. बता दें कि डिप्टी सीएम ने हाल में ही राउत को असंतुष्ट कहा था. जिसपर पलटवार करते हुए राउत ने फडणवीस पर तंज कसा है.
संजय राउत ने कहा, "जाओ और देवेंद्र फडणवीस से पूछो कि वह कितने संतुष्ट हैं. वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे, लेकिन उन्हें पद की शपथ लेने से रोक दिया गया और उन्हें राजनीति में उनके जूनियर का डिप्टी बना दिया गया. क्या ऐसा आदमी संतुष्ट हो सकता है? नहीं, उन्हें कमिश्नर से एक कांस्टेबल पद पर डिमोट कर दिया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया?
राज्यसभा सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एक "दुखी" व्यक्ति हैं. संजय राउत ने कहा, "फडणवीस जी ऐसे आदमी हैं, जो खुद असंतुष्ट हैं, तो दूसरे की संतुष्टि के बारे में क्या कह सकते हैं? उनके चेहरे को देखो वह एक उदास आदमी है."
संजय राउत ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में उनकी पार्टी का हर नेता संतुष्ट है. उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि हमारी पार्टी में क्या चल रहा है. जो लोग जाना चाहते थे, वे चले गए. अब वे जहां भी गए हैं, उन्हें शांति से रहना चाहिए. हम अपनी पार्टी में खुश हैं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में संतुष्ट हैं."

इससे पहले फडणवीस ने कहा कि पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट है. ठाकरे गुट के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद उनके संपर्क में हैं, उपमुख्यमंत्री ने कहा, "पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट है, जिस तरह का असंतोष है, वह कहीं और नहीं है."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं