- कहा, इन कहानियों से समाज को अच्छा काम करने की मिलेगी प्रेरणा
- दिल्ली महिला आयोग के कार्यक्रम में हुए शामिल
- खास काम करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर दिल्ली महिला आयोग के कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, 'हमने कई सारे लोगों को सम्मानित किया, उनकी कहानियां सुनकर लग रहा था कि हम उन्हें सम्मानित कर रहे थे या वह हमें सम्मानित कर रहे हैं. अपने कामों से एक-एक शख्स की इतनी शानदार कहानी थी उन्होंने अपनी जिंदगी में इतने खास काम किए हैं. जिन लोगों को आज सम्मानित किया गया है दिल्ली महिला आयोग (DCW) के द्वारा उन सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं आप की इन कहानियों से पूरे समाज को प्रेरणा मिलेगी और आप से प्रेरणा लेकर और लोग भी समाज के लिए अच्छा काम करेंगे.
दिल्ली में अब होगा अपना बोर्ड, CBSE से है इतना अलग, जानें- खासियत
मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं दिल्ली महिला आयोग को खास तौर पर बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने यह बीड़ा उठाया है. अक्सर हम सोचते हैं कि खास काम सिर्फ खास लोग करते हैं लेकिन खास काम अक्सर आम लोग ही करते हैं. हालांकि आम लोगों के खास काम किसी को नजर नहीं आते. दिल्ली महिला आयोग ने यह ठाना है कि आम लोगों के खास काम जनता तक पहुंचाए जाएंगे. देशभर से ऐसे ही लोग चुन-चुन कर लाते हैं जिन्होंने पूरे समाज के लिए काम किया और उन्हें महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाता है. मुझे लगता है इन सब से प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में दिल्ली महिला आयोग ऐसे लोगों को सम्मानित करता रहेगा.' सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज से 5-6 साल पहले कोई दिल्ली महिला आयोग या राष्ट्रीय महिला आयोग का नाम भी नहीं जानता था कि कोई महिला आयोग भी होता है. हर राज्य का अपना महिला आयोग होता है एक राष्ट्रीय महिला आयोग भी है, हो सकता है ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता न हो लेकिन पूरे देश में सिर्फ एक ही महिला आयोग को लोग जानते हैं जो कि दिल्ली महिला आयोग है. कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने CM केजरीवाल से दिल्ली में एसिड बेचना बैन करने की मांग की, इस पर केजरीवाल ने कहा कि इसको जरूर संज्ञान में लेंगे और इस पर एक्शन लेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली नगरनिगम उपचुनाव में AAP का जलवा, केजरीवाल बोले-लोगों ने अच्छे काम पर मोहर लगाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई जगह, जहां पर कोई महिला प्रताड़ित हो रही है वहां रेड कर लोगों को रेस्क्यू कराया. कई बार हमें भी आयोग की सदस्यों और स्वाति जी की सुरक्षा की चिंता होने लगती है जैसी दुर्गम परिस्थितियों में जा कर यह महिलाओं को रेस्क्यू कर आते हैं, पूरी जांबाजी के साथ. उन्होंने ढेरों महिलाओं को रेस्क्यू कराया है. उसी की वजह से आज 181 हेल्पलाइन पर अगर आप फोन करते हैं तो फौरन उसका समाधान मिलता है. सीएम केजरीवाल ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में भी दिल्ली महिला आयोग इसी तरह से काम करता रहेगा. दिल्ली सरकार में हम लोगों ने पिछले 5-6 साल में जितनी भी नीतियां बनाई है हमने कोशिश की कि एक आम महिला को उसकी जिंदगी में जितना सुकून दे सकें, हम दें.'
उन्होंने कहा कि आज इतनी महंगाई हो गई है कि एक आम महिला को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है. तनख्वाह नहीं बढ़ रही, लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है.ढेर सारी ऐसी महिलाएं हैं जो अपने परिवार भी चला रही हैं और फिर रोजगार के लिए बाहर भी निकलती हैं. पूरी दुनिया में शायद दिल्ली अकेला शहर है जहां पर लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली मिलती है. 73% दिल्ली में लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं और उन्हें 24 घंटे बिजली मिलती है. जब हमने बिजली के बिल ज़ीरो किये तो सबसे ज्यादा खुशी महिलाओं को होती थी. जब हमने पानी मुफ्त किया था, सबसे ज्यादा खुशी दिल्ली की एक आम गृहणी को हुई थी जिसको अपना घर चलाने में दिक्कत आती है. जब हमने दिल्ली में बसों का किराया महिलाओं के लिए मुफ्त किया था तो कितनी महिला स्टूडेंट्स जो अपनी कॉलेज की पढ़ाई इस वजह से नहीं कर पाती थी, क्योंकि उनके पास आने जाने का किराया नहीं होता था ऐसी लड़कियों के लिए यह बहुत मददगार साबित हुआ था. महिला सुरक्षा के लिए अपने चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए. कोने कोने में स्ट्रीट लाइट्स लगा दी गई हैं, हर बस में मार्शल लगा दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं