- कहा, दिल्ली की जनता 'आप' के काम से खुश
- लोग जानते हैं, केजरीवाल ने क्या-क्या काम किया
- बीजेपी के 15 साल के काम से दुखी जनता ने उसे 0 पर ला दिया
Delhi MCD Election 2021 Results : दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मुंह की खानी पड़ी है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन पांच में चार सीटों पर जीत हासिल की है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है. गुजरात के निकाय चुनावों में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली बीजेपी को दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में खाली हाथ रहना पड़ा है. 'आप' के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने राजधानी के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि नतीजे बताते हैं किेगों ने दिल्ली सरकार के कामों पर भरोसा जताया है. केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली की जनता को बधाई, आपको बधाई. ये परिणाम दिखाते हैं कि एक बार फिर AAP की दिल्ली सरकार के कामों पर भरोसा जताया और अच्छे काम पर मोहर लगाई.' केजरीवाल ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि दिल्ली की जनता AAP सरकार के काम से खुश है. बीजेपी की 0 सीट दिखाती है कि बीजेपी के 15 साल के काम से दिल्ली की जनता इतनी दुखी है कि जीरो पर ला दिया.
MCD Bypoll Results : 5 में 4 सीटों पर जीत से गदगद AAP, सिसोदिया बोले- BJP होगी 'झाड़ू' से साफ
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के सीएम ने कहा,' दिल्ली में चारों तरफ MCD ने गंदगी फैलाई हुई. इन्होंने 13,000 करोड़ सीएम से मांगने वाले होर्डिंग लगाए थे, वो जनता को पसंद नहीं आए. हमने इनका सारा पैसा दिया, सब लूटकर ये और मांगते हैं और जनता ये समझ गई.' उन्होंने कहा, 'हमें केंद्र से मदद नहीं मिलती लेकिन ये नहीं होता कि मैं रोना शुरू कर दूं. हम पैसा मांगते भी हैं और अपने लोगों को तनख्वाह भी देते हैं.'
PM मोदी की रैली में शामिल होने के बारे में फैसला सौरव गांगुली को करना है: भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा, 'पूरे देश की जनता जानती है कि केजरीवाल ने क्या-क्या काम किया जबकि इनके 15 साल में पूछो तो कुछ नहीं पता किसी को. इन्होंने मनीष जी के घर घुसकर हिंसा की राजनीति की, जल बोर्ड में तोड़फोड़ की. जनता सब देख रही है, जनता को ये पसंद नहीं और समय आने पर बटन दबाकर जवाब देती है.' उन्होंने कहा कि आज के नतीजे अगले साल के निगम चुनाव के नतीजों का आगाज़ है. जो 4 लोग आज जीते हैं उनको कहता हूं, आपके ऊपर बहुत ज़िम्मेदारी है. कभी अहंकार मत करना, ईमानदारी से काम करो. अच्छा काम करेंगे तो जनता MCD में अगले साल मौका देगी. हमने सब अच्छा किया लेकिन इंतज़ार कर रहा हूँ कि दिल्ली साफ़ करने का मौका कब मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं