- कोविड-19 की महामारी के चलते लिया गया फैसला
- इस बार छोटे स्तर पर, ऐहतियातों के साथ होगा आयोजन
- प्रतिमा भी परंपरागत 16 के बजाय पांच फीट की होगी
COVID-19 Pandemic: कोरोना महामारी के चलते दुर्गोत्सव का माहौल इस साल फीका है. देश में कई स्थानों पर दुर्गा उत्सव के पंडाल लगे हैं लेकिन वह रौनक नहीं है जो पहले हुआ करती थी. कई दुर्गोत्सव समितियों ने कोरोना महामारी के चलते दुर्गा उत्सव पर पंडाल नहीं लगाने का फैसला किया है. राजधानी दिल्ली का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल लगाने वाले चितरंजन काली मंदिर सोसाइटी (Chittaranjan Park Kali Mandir Society) सहित करीब 50 सोसाइटियों ने कोविड-19 चलते इस बार फेस्टिवल 'समारोहपूर्वक नहीं मनाने' का फैसला किया है. 47 वर्षों में यह पहला मौका हे जब दक्षिण दिल्ली की इस सोसाइटी ने वार्षिक दुर्गोत्सव को वृहद स्तर पर नहीं मनाने को निर्णय लिया है. सोमवार को इस बारे में निर्णय 12 ऐसी समितियों की स्थानीय प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिया गया. हर साल यहां करीब 50 पूजा पंडाल बनते हैं. इस बात को ध्यान में रखा गया कि क्षेत्र में आबादी का एक बड़ा वर्ग, विशेष रूप से आयोजित समिति के कई सदस्य बुजुर्ग (सीनियर सिटीजन) है और उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खतरा ज्यादा है. अन्य छोटी समितियों ने भी इस फैसले का अनुसरण करने का फैसला किया है.
बंगाल में दुर्गा पूजा के पंडाल दर्शनार्थियों के लिए 'नो एंट्री जोन' : कलकत्ता हाईकोर्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि चितरंजन पार्क धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए मशहूर है. यहां पर विभिन्न रूपों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती थी और इन्हें देखने और फूड फेस्टिवल का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी. चितरंजन पार्क काली मंदिर सोसाइटी की ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिता हलदर ने कहा, 'इस बार सब कुछ छोटे स्तर पर...और ऐहतियातों के साथ होगा.' यहां तक कि प्रतिमा भी इस बार 16 फीट के बजाय केवल पांच फीट की होगी. उन्होंने बताया, विसर्जन भी बड़े स्तर के बजाय इस बार मंदिर परिसर में होगा. कोविड टेस्ट के ही सभी कार्यकर्ता और कमेटी मेंबर मंदिर में प्रवेश करेंगे.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी अखाड़ा बना दुर्गा पूजा महोत्सव
स्थानीय विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केवल धार्मिक कारणों से इस बार छोटे स्तर पर कलश पूजा/घट पूजा होगी जिसमें 10-15 कमेटी मेंबर हिस्सा लेंगे. अनिता हलदर के अनुसार, 'जो श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करेंगे, प्रसाद उनके घर पर वितरित कराने के इंतजाम भी किए जा रहे है.' उन्होंने कहा, 'पहले हर कोई मां (दुर्गा) के पास आता था, इस बार मां हर किसी के घर पहुंचेंगी.' गौरतलब है कि दिल्ली में अब तक कोरोना के 3.3 लाख के करीब मामले सामने आ चुके हैं और करीब छह हजार लोगों को इस महामारी के कारण जान जा चुकी है. प्रशासन की चिंता इस बात को लेकर है कि फेस्टिव सीजन में भीड़ उमड़ने के कारण कोरोना मामलों की संख्या में उछाल आ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं