विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2024

दिल्ली: बीच सड़क पर युवक की पिटाई, बदमाशों ने लाठी से किया वार, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह वीडियो दिल्ली के नरेला क्षेत्र का है. इस वीडियो में जो शख्स पीट रहा है, वो इलाके का कुख्यात बदमाश है. वीडियो में जो महिला दिख रही है, वो शख्स की पत्नी है. बार-बार वो अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली: बीच सड़क पर युवक की पिटाई, बदमाशों ने लाठी से किया वार, देखें वीडियो
इस वीडियो को लेकर फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

दिल्ली के नरेला से एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश लाठी से बीच सड़क पर एक शख्स को पीट रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बार-बार बचने की कोशिश कर रहा है, मगर लठैत पीटते जा रहे हैं. इसी बीच एक महिला शख्स को बचाने की कोशिश भी कर रही है. 

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह वीडियो दिल्ली के नरेला क्षेत्र का है. इस वीडियो में जो शख्स पीट रहा है, वो इलाके का कुख्यात बदमाश है. वीडियो में जो महिला दिख रही है, वो शख्स की पत्नी है. बार-बार वो अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही है.

जानकारी से पता चला है कि पति-पत्नी, दोनों अस्पताल जा रहे थे. तभी अचानक से रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बीच सड़क पर ही पीटने लगे. महिला बचाने की कोशिश कर रही थी.

इस वीडियो को लेकर फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस के बाद इस वीडियो के आने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- बेरोजगार पति ने पहले तकिए से मुंह दबाकर की SDM की हत्या, फिर वॉशिंग मशीन में 'धोए' सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Man Beaten By Goons, Delhi Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com