विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2021

दिल्‍ली : रास्‍ते से गुजर रही महिला से मारपीट कर दूसरी महिला ने मोबाइल लूटा, घटना कैमरे में हुई कैद

पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी महिला को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्‍ली : रास्‍ते से गुजर रही महिला से मारपीट कर दूसरी महिला ने मोबाइल लूटा, घटना कैमरे में हुई कैद
पुलिस ने मोबाइल छीनने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है
  • घटना दिल्‍ली के सुल्‍तानपुरी एरिया की
  • सामान लेकर घर लौट रही महिला से छीना था मोबाइल
  • पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्‍ट किया
नई दिल्ली:

दिल्ली के सुल्तानपुरी में महिला के साथ मोबाइल लूटने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें सरेआम एक महिला, दूसरी महिला से रास्ते में मारपीट कर मोबाइल लूटते हुए देखी जा सकती है. वीडियो में दिख रहा है कि पिंक शर्ट वाली एक महिला फोन पर बात करते हुए कुछ सामान लेकर अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक महिला पीछे से आती है और फोन पर बात करने वाली महिला के साथ जबरदस्त मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लेती है.

घटना के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. CCTV फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस सनसनीखेज लूट को अंजाम देने वाली महिला का नाम ज्योति है जो कि मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है. पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी महिला को लूट के मोबाइल के साथ और उन्हीं कपड़ों में गिरफ्तार किया जो कि लूट के समय उसने पहने हुए थे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman, Mobile Phone, Dehli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com