दिल्ली में एक महिला पायलट और उसके पति की पिटाई का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग महिला पायलट और उसके पति की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं. यह वीडियो द्वारका इलाके का बताया जा रहा है. घटना बुधवार सुबह की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पायलट और उसके पति पर अपने घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली बच्ची के साथ बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप है. दंपति ने इस नाबालिग बच्ची को दो महीने पहले ही नौकरी पर रखा गया था. पुलिस के अनुसार महिला पायलट का पति एयरलाइंस में ग्राउंट स्टॉफ के तौर पर कार्यरत है.
पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची की बेरहमी से पिटाई के बाद उसके शरीर पर चोट के कई गहरे निशान हो गए. जब बच्ची के अभिभावकों ने उसे इस हालात में देखा तो उन्होंने कथित आरोपी महिला पायलट और उसके पति की शिकायत पुलिस से की. लेकिन इससे पहले की पुलिस मौके पर पहुंच पाती वहां मौजूद लोगों ने महिला पायलट और उसके पति की पिटाई शुरू कर दी. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग महिला और उसके पति को पीट रहे हैं. और कह रहे हैं कि इन्होंने बच्ची के साथ जो किया वो गलत था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पहले महिला पायलट और उसके पति पर नाबालिग से काम कराने समेत मारपीट की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही महिला पायलट और उसके पति के साथ जिन लोगों ने मारपीट की है उनके खिलाफ भी पुलिस ने एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है.
इस पूरी घटना को लेकर द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि आज सुबह 9 बजे के करीब द्वारका थाने के इलाके में एक नाबालिक बच्ची के साथ, जो एक घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी, मारपीट की सूचना मिली. इस सूचना पर जब हमने जांच की तो पता चला कि इस दंपति ने दो महीने से इस बच्ची को रखा हुआ घरेलू सहायिका के तौर पर. बच्ची के शरीर पर जलाए जाने के निशान भी है. चाइल्ड लेबर एक्ट और अन्य एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दंपति को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है. हम इस मामले की फिलहाल जांच कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं