उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है और शीतलहर का आगाज भी हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आनेवाले दिनों में उत्तर भारत में पारा और लुढ़कने वाला है. साथ ही आज दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है. आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश के कारण दिल्ली का तापमान गिर सकता है.

शनिवार थी सबसे ठंडी सुबह
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही. शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा, IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. यानी आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने वाला है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

यूपी, पंजाब में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का आगाज हो गया है. दिल्ली के अलावा इन राज्यों के भी कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. यूपी के बरेली, बहराइच, मेरठ,गोरखपुर सहित कई इलाकों में दो दिन तक बारिश होने की आशंका जताई गई है. इसी तरह से पंजाब के भी कई हिस्सों में रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है. हिमचाल में भी रविवार और सोमवार को शिमला, चंबा, कांगड़ा, स्पीति में बारिश होने का अनुमान है.
कश्मीर में बदला मौसम

Add image caption here
कश्मीर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. इस बीच जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावान जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आठ और नौ दिसंबर को जम्मू संभाग के कुछ मैदानी तथा पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. अधिकारियों ने कहा कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 15 से 16 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं