विज्ञापन

Rain Alert: कहीं गर्मी का सितम तो कहीं बारिश करेगी खेला, दिल्ली-UP से लेकर इन राज्यों में मौसम फिर मारेगा पलटी

Weather News Today: दिल्ली-यूपी सहित देश के अधिकांश राज्यों में मौसम की पलटी ने सबको चौंका दिया. बड़ी सुबह ठंडक का अहसास होता है तो अब रातें भी गर्म नहीं रह गई हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert: कहीं गर्मी का सितम तो कहीं बारिश करेगी खेला, दिल्ली-UP से लेकर इन राज्यों में मौसम फिर मारेगा पलटी
weather update today
  • मई महीने में देश के कई हिस्सों में मौसम सुहाना और ठंडा बना हुआ है, जिससे गर्मी में राहत मिली है
  • दिल्ली-एनसीआर में तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहेगा, और 9 से 13 मई तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है
  • राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज आगामी दिनों में धूल भरी तेज हवाओं का अनुमान
नई दिल्ली:

Rain Alert Weather News IMD: मौसम के लिहाज से मई का महीना काफी खुशनुमा बीत रहा है. अप्रैल में झुलसा देने वाली गर्मी के बाद लगा था कि शायद मई में भी लोगों को लू के थपड़ों और भीषण गर्मी से दो चार होना पड़ेगा लेकिन शुरुआत में ही दिल्ली-यूपी सहित देश के अधिकांश राज्यों में मौसम की पलटी ने सबको चौंका दिया. बड़ी सुबह ठंडक का अहसास होता है तो अब रातें भी गर्म नहीं रह गई हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली का मौसम भी सुहाना हो चला है. मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान साफ रहेगा तो वहीं सुबह-शाम ठंडी हवाएं आपको राहत दे सकती हैं. दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहेगा. 9 मई से 13 मई के बीच बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. इस दौरानल आंशिक तौर पर  बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाएगा और रातें फिर गर्म होना शुरू हो जाएंगी. न्यूनतम पारा 27 डिग्री तक जा सकता है.  

Latest and Breaking News on NDTV

UP-राजस्थान का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. पूर्वी यूपी में  भी आज गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिलेगा. 9 से 11 मई तक मौसम साफ रहेगा और फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को; तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 मई को, एक और नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. 

राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और जैसलमेर में सबसे अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.मौसम केंद्र ने बताया कि बाड़मेर में 44.2 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 43.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 41.2 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, अन्य क्षेत्रों में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार, सात मई से आगामी तीन चार दिन राज्य के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में आंधी चल सकती है व बारिश हो सकती है.विभाग ने कहा कि हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसी तरह आगामी दो-तीन दिन में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और पश्चिमी भागों में 'हीटवेव' का नया दौर नौ मई से शुरू होने का पूर्वानुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

यहां भी मौसम का अलर्ट 

➔ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 07 से 13 तारीख के दौरान; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 08 और 09 तारीख के दौरान; और गांगेय पश्चिम बंगाल में 08,09 और 10 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक ) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
➔बिहार और ओडिशा में 08 से 11 तारीख के दौरान, झारखंड में 08, 11 और 12 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक ) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
➔पश्चिम बंगाल में 09 मई को और झारखंड में 09 और 10 मई को गरज के साथ तेज हवाओं (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक ) चलने की संभावना है.
➔उत्तराखंड में 08 मई को तेज आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक, झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा (तक) चलने की संभावना है.
➔जम्मू-कश्मीर-लद्दाख - गिलगित-बाल्टिस्तान - मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 11-13 मई के दौरान नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.इस दौरान कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी के साथ, अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक ) चलने की संभावना है.
➔8-9 तारीख के दौरान असम और मेघालय, तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
➔अरुणाचल प्रदेश में 08 तारीख को, असम और मेघालय में 08 से 11 तारीख के दौरान, तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 09 मई को बिजली चमकने की संभावना है.
➔अरुणाचल प्रदेश में 07, 12 और 13 मई को, तथा असम और मेघालय में 12 और 13 मई को कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

यहां बढ़ेगा पारा 

➔उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 मई तक अधिकतम तापमान में 3-4 °C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना और 11-13 मई के दौरान इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.
➔मध्य भारत में 08 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, और उसके बाद इसमें 2-4°C की वृद्धि होगी.
 ➔उत्तर-पूर्वी भारत में 08 मई तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और 10-13 मई के दौरान इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.
➔महाराष्ट्र में 09 मई तक अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है, और 10-13 मई के दौरान इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.
➔गुजरात राज्य में 08 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, और उसके बाद 09- 13 मई के दौरान इसमें 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होगी.
➔देश के बाकी हिस्सों में 12 मई 2026 तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
➔09 से 13 मई, 2026 के दौरान गुजरात राज्य और पश्चिमी राजस्थान के कुछ अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है.
➔08-09 मई, 2026 के दौरान कोंकण और गोवा के कुछ अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है.

➔अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप तथा आंतरिक कर्नाटक में; अगले 4 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में; तथा 08-09 मई के दौरान तटीय कर्नाटक में (और 10 व 11 मई को तटीय कर्नाटक में बिजली चमकने के साथ) अलग-अलग स्थानों पर या छिटपुट रूप से गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. 
➔अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में; और 08 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश और गर्मी, दिल्ली से लेकर MP-राजस्थान तक मौसम ले रहा अजब फिरकी

 यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान में फंसा, मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर किया सुरक्षित वापस लैंड

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Weather Tomorrow, Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com