पूर्व क्षेत्र के फाइनल में जगह बनाने के बाद बुधवार को दक्षिण क्षेत्र ने भी टीम इंडिया में चयन के लिए सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली. बुधवार को बेंगलुरु में दक्षिण ने उत्तर क्षेत्र ने दूसरे सेमीफाइनल (South Zone vs North Zone, 2nd Semi-Final at Bengaluru) के आखिरी दिन उत्तर क्षेत्र को 7 विकेट से हरा दिया. दक्षिण क्षेत्र को जीत के लिए 181 रन का टारगेट मिला था, जो उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. बहरहाल, अब जब सिर्फ फाइनल मुकाबला बाकी है, तो उससे पहले ही कुछ युवा खिलाड़ियों ने सितारों के बीच प्रभावित करते हुए चयन समिति को मैसेज भेज दिया है. चलिए जान लीजिए कौन हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के जरिए आगे भारत 'A' भारत 'B' या शेष भारत टीम के लिए दावा ठोक दिया है.
A peach by Abid Mushtaq to dismiss Prithvi Shaw. pic.twitter.com/XXM5abHPqR
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 23, 2026
1. आबिद मुश्ताक की स्पिन का दम
जम्मू-कश्मीर के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक भले ही उम्र के 30वें साल में चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने फाइनल से पहले ही अपनी टीम के बाहर होने में 2 मैचों में 12 विकेट चटकाकर बताया कि राज्य के लिए उनका प्रदर्शन तुक्का नहीं था. आबिद का टीम इंडिया के लिए मुकाबला बहुत कड़ा है लेकिन हो सकता है कि इस बार उन्हें आईपीएल मिनी ऑक्शन में उन्हें इसका इनाम मिल जाए.
2. अभिजीत सरकार को परखेंगे सेलेक्टर?
जम्मू-कश्मीर के आबिद की तरह ही त्रिपुरा के लिए खेलने वाले अभिजीत सरकार भी उम्र के 30वें साल में चल रह हैं. पूर्व क्षेत्र के लिए सरकार ने खेले दो दलीप ट्रॉफी मैचों में 10 विकेट चटकाकर चयन समिति का ध्यान खींचने की कोशिश की है. सरकार अभी तक 52 फर्स्ट क्लास मैचों में 128 विकेट ले चुके हैं.
3. शाहबाज की फिर आएगी याद?
बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले लेफ्टी ऑराउंडर शाहबाज अहमद पूर्व में भारत के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी में उन्होंने दिखाया कि 32वें साल में होने के बावजूद हार मानने को राजी नहीं हैं. शाहबाज अभी तक उन सिर्फ दो बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने फाइनल से पहले तक एक-एक शतक जड़ा है. शाहबाज फाइनल से पहले तक 1 ही मैच से 167 रन बनाए, तो वहीं उन्होंने फेंके 40 ओवरों में 4 विकेट भी लिए. बीसीसीआई के निर्देश के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें मध्य क्षेत्र के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच में नहीं खिलाया गया? सवाल यह है कि अब यहां से शाहबाज को फिर से देश के लिए आगे खेलने का मौका मिलेगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं