विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

चलती बसों और गाड़ियों का खोल रहा था दरवाजा, इन स्टंटबाजों का पुलिस कब करेगी इलाज?

दिल्ली में दो बाइक सवारों के स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाइक सवार बसों और अन्य गाड़ियों के गेट खोलते दिख रहे हैं.

चलती बसों और गाड़ियों का खोल रहा था दरवाजा, इन स्टंटबाजों का पुलिस कब करेगी इलाज?
दिल्ली में बाइक सवार के स्टंट का वीडियो वायरल
  • दिल्ली में एक दो बाइक सवारों के स्टंट का वीडियो हो रहा है वायरल
  • दिल्ली पुलिस इस वीडियो की पड़ताल कर रही है, दोनों बाइक सवारों का पता लगा रही है
  • वीडियो में बाइक सवार चलती गाड़ियों के गेट खोल रहे हैं
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर दो बाइक सवार का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. बिना नंबर की बाइक पर सवाल दो युवक दिल्ली की सड़कों पर बसों और अन्य गाड़ियों के दरवाजा खोलते नजर आ रहे हैं. ये बाइक सवार कभी डीटीसी बस तो कभी ऑटो के दरवाजे खोलते दिख रहे हैं. साथ ही ऐसा करते वक्त ये वीडियो भी शूट करवा रहे हैं. 


लाल रंग की टोपी पहना शख्स कभी ऑटो का गेट खोलता दिख रहा है तो कभी तो कभी बस के सामने आकर बाइक रोक दे रहा है. वीडियो के पहले हिस्से में बिना नंबर की बाइक पर काले रंग की जैकेट पहने शख्स ने डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस का गेट खोल दिया. जैसे ही गेट खुलता है, चालक ने जल्दी से गेट बंद कर लिया 

इसके बाद एक और वीडियो में शख्स एक और बस का गेट खोलता दिख रहा है और फिर तेजी से बाइक भगाकर ले जाता दिख रहा है. एक वीडियो में बाइक सवार सामने से आ रही डीटीसी बस को रोक दे रहा है. चूंकि बाइक अचानक से सामने आ गई तो बस चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी. 

वीडियो के आखिर में दो बाइक सवार वीडियो शूट करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों बाइक सवार बिना हेल्मेट पहने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं. पुलिस इन दोनों बाइक सवारों की पहचान में जुटी है. पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये वीडियो किस इलाके का है और कब का है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Bike Stunt Video, Delhi Crime News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com