विज्ञापन

दिल्ली से आगरा और मथुरा सिर्फ 1 घंटे में, 350 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानें कहां बनेंगे स्टेशन

Agra Mathura Bullet Train: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत आगरा और मथुरा में स्टेशनों की जगह तय कर ली गई है, जहां 350 किमी की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी.

दिल्ली से आगरा और मथुरा सिर्फ 1 घंटे में, 350 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानें कहां बनेंगे स्टेशन
Delhi-Agra Bullet Train
  • दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर के तहत आगरा और मथुरा में बनेंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन
  • मथुरा स्टेशन राया अर्बन सेंटर के पास इटौली गांव में और आगरा स्टेशन एत्मादपुर मदरा गांव में है प्रस्तावित
  • यह प्रोजेक्ट दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Delhi-Agra Bullet Train: मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है. इस बीच अन्य रूट्स पर भी बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है. अब बड़े-बड़े मेट्रो सिटी के साथ छोटे शहरों तक बुलेट ट्रेन को पहुंचाने की तैयारी है. इसी कड़ी में बुलेट ट्रेन को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है. भविष्य में ताजनगरी आगरा और कान्हा की नगरी मथुरा के बीच भी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर के तहत अब इन दोनों ऐतिहासिक शहरों में भी बुलेट ट्रेन के पहिये 350 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से दौड़ेंगे. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) ने आगरा और मथुरा में बनने वाले अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन स्टेशनों के लिए जमीनों को फाइनल कर लिया है. आगरा-मथुरा के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के रूट-स्टेशन समेत पूरी जानकारी हम बता रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, NHSRCL के अधिकारियों ने हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के रूट और स्टेशनों की लोकेशन फाइनल करने के लिए यमुना प्राधिकरण के एसीईओ से मुलाकात की. दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूट के बीच मथुरा और आगरा में एक-एक स्टेशन बनाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कहां बनेंगे स्टेशन?

जानकारी के अनुसार NHSRCL ने मथुरा और आगरा में करीब 250-250 एकड़ जमीन की मांग की है ताकि भविष्य में इनके आसपास आवासीय और कमर्शियल हब विकसित किए जा सकें.

  • मथुरा स्टेशन: यमुना प्राधिकरण के राया अर्बन सेंटर के पास इटौली गांव में प्रस्तावित है.
  • आगरा स्टेशन: आगरा अर्बन सेंटर के पास एत्मादपुर मदरा गांव तहसील सदर में बनाया जा सकता है.
    Latest and Breaking News on NDTV

क्या होगी इस प्रोजेक्ट की खासियत?

  • यह प्रोजेक्ट दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ही हिस्सा होगा.
  • यह बुलेट ट्रेन रूट दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी तक पहुंचेगा.
  • इस कॉरिडोर से दिल्ली से आगरा और मथुरा का सफर महज एक घंटे में पूरा होगा.
  • आगरा में जो स्टेशन बनेगा उसे 2-3 प्रमुख सड़कों से जोड़ा जाएगा.
  • NHAI यहां एक इनर रोड बनाने पर विचार कर रहा है, जिसकी वजह से एत्मादपुर इलाके में NH-19 पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा.
  • दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन के इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी से सिलीगुड़ी सिर्फ 3 घंटे में, यूपी-बिहार-बंगाल की बदलेगी तस्वीर, इस महीने शुरू होगा बुलेट ट्रेन का सर्वे

यह भी पढ़ें: दिल्ली से 2 घंटे में लखनऊ, 4 घंटे में वाराणसी, रेलवे का हाई स्पीड प्लान, नोएडा समेत यूपी के 14 शहरों को फायदा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com