विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2021

चोरी के शक में फार्महाउस मालिक ने युवक को पीटा, फिर कुत्तों ने काटा, सड़क पर हुई मौत

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक फार्महाउस के मालिक ने चोरी के शक में एक शख्स पर डंडे से हमला कर दिया. घायल शख्स जब जान बचाने के लिए बाहर भागा तो उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. घायल शख्स कई घंटे बाहर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गयी.

चोरी के शक में फार्महाउस मालिक ने युवक को पीटा, फिर कुत्तों ने काटा, सड़क पर हुई मौत
पुलिस ने फार्महाउस के मालिक प्रकृति संधू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया
नई दिल्ली:

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक फार्महाउस के मालिक ने चोरी के शक में एक शख्स पर डंडे से हमला कर दिया. घायल शख्स जब जान बचाने के लिए बाहर भागा तो उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. घायल शख्स कई घंटे बाहर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज जांच शुरू की और फार्महाउस के मालिक प्रकृति संधू, फार्महाउस के सिक्योरिटी गार्ड बिनोद ठाकुर और उसके बेटे रोहित को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक 16 साल का संदीप महतो अपने पिता के साथ समालखां में रहता है, उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं. वो बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने 2 दोस्तों के साथ कापसहेड़ा के एक फार्महाउस में घुस रहा था. फार्महाउस के गार्ड को शक हुआ कि ये चोरी करने आये हैं.

इसी बीच फार्महाउस का मालिक प्रकृति संधू भी आ गया. इसी बीच संदीप के साथी तो भाग गए लेकिन संदीप को फार्महाउस के मालिक ने पकड़ लिया और डंडे से हमला कर दिया, जिससे संदीप के सिर में चोट लग गयी. इसके बाद संदीप जान बचाने के लिए फार्महाउस के बाहर भागा लेकिन बाहर जाते ही उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. संदीप फार्महाउस के बाहर ही कई घंटे पड़ा रहा और उसकी मौत हो गयी.

पुलिस के मुताबिक 4:30 बजे वहां से नबाब अंसारी नाम का शख्स निकल रहा था, उसने शव देखकर पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी फार्महाउस मालिक की तलाश शुरू कर दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmhouse Owner, Delhi Police, Teen Beaten To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com