विज्ञापन

शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी के चक्कर में बेटे ने रचा पिता से 10 लाख की लूट का खौफनाक प्लान!

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिता से 10 लाख रुपये की नकदी लूट की. आरोपी तवलीन (21) को दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी लखनऊ से पकड़े गए. तीनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं.

शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी के चक्कर में बेटे ने रचा पिता से 10 लाख की लूट का खौफनाक प्लान!

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया. बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में लूट की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, उसने अपने पिता पर पिस्तौल तानकर हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं और 10 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया.

दिल्ली पुलिस की ईस्ट जिला टीम ने मात्र 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया. आरोपी बेटे तवलीन (21) को मुखर्जी नगर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी लखनऊ भाग गए थे, जिन्हें लखनऊ टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया है. दोनों साथी बिहार के रहने वाले हैं और आरोपी के पिता की फैक्ट्री में काम करते थे. पुलिस ने लूटी गई पूरी 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है.

द‍िल्‍ली में कैसे हुई वारदात?

पूर्वी द‍िल्‍ली के डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार को पीसीआर कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान फरार होने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. आनंद विहार पहुंचकर एक आरोपी ने मास्क उतारा, जिसकी फुटेज पीड़ित पिता को दिखाई गई. पिता ने तुरंत पहचान ली कि यह उनका बेटा तवलीन ही है. पूछताछ में तवलीन ने बताया कि उसे पता था उसके पिता कुछ व्यक्ति को पैसे देने जा रहे हैं. इसी जानकारी के आधार पर उसने पूरी प्लानिंग की और दोस्तों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया.

तीनों आरोपियों को जेल भ‍िजवाया

तवलीन को दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया गया. उसके दो साथियों को लखनऊ टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया.तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, तवलीन शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था. वह अपने पिता के साथ फैक्ट्री में काम भी करता था. यह मामला एक बार फिर परिवार के अंदर बढ़ते विश्वासघात और युवाओं में बढ़ती लालच की ओर इशारा करता है. तीनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं और आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें-  प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, अब 160 रुपये प्रति लीटर पहुंचा रेट, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com