मानसून सत्र के दौरान आज दिल्ली सेवा बिल पर संसद में चर्चा हो रही है. चर्चा के बाद इस पर वोटिंग होगी. बता दें कि बुधवार को भी इस बिल को लेकर दोनों ही सदन में चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था.सांसदों के बर्ताव से नाराज़ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 2 बजे सदन में आने को तैयार हुए. वो आज सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते वक्त सदन में नहीं आए थे. उनका कहना था कि सांसद सदन की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं. दिल्ली सेवा बिल के लिए बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है और आज सदन में मौजूद रहने को कहा है. इस बिल को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया था. दिल्ली सेवा बिल पर सरकार को YSR कांग्रेस, BJD और TDP का भी समर्थन मिल चुका है.
LIVE UPDATES :