विज्ञापन

बेड के बॉक्स में मिली मां-बेटी की लाश, दिल्ली के सरिता विहार में डबल मर्डर से सनसनी

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक 35 वर्षीय महिला और उसकी छह साल की बेटी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है.दोनों की लाश उनके घर से बरामद हुई है. हैरानी की बात यह है कि दोनों मां-बेटी के शव बेड के अंदर सामान रखने वाले बॉक्स में छिपाए गए थे.

बेड के बॉक्स में मिली मां-बेटी की लाश, दिल्ली के सरिता विहार में डबल मर्डर से सनसनी
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में एक महिला और उसकी बेटी का शव उनके घर से मिला है
  • दोनों शव बेड के अंदर रखे सामान के बॉक्स में छिपाए गए थे, जो मामले को गंभीर बनाता है
  • पुलिस ने पड़ोसी को इस हत्या का मुख्य संदिग्ध माना है और उसके पकड़े जाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक 35 वर्षीय महिला और उसकी छह साल की बेटी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है.दोनों की लाश उनके घर से बरामद हुई है. हैरानी की बात यह है कि दोनों मां-बेटी के शव बेड के अंदर सामान रखने वाले बॉक्स में छिपाए गए थे. पुलिस ने एक पड़ोसी को मुख्य संदिग्ध माना है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है.पुलिस को मौका-ए-वारदात पर सामान बिखरा पड़ा मिला पर कोई भी सामान अपनी जगह से गायब नहीं था. दोनों की मौत गला घोंटना या दम घुटने से हुई बताई गई है.  

मौके पर कोई सामान गायब नहीं, दम घुटने से हुई मौत!

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सरिता विहार के आली विहार से कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक घर में दो शव मिले हैं. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसे महिला और बच्ची के शव बेड के अंदर सामान रखने वाले बॉक्स (बेड बॉक्स) में छिपे हुए मिले. पुलिस मां-बेटी को एम्स दिल्ली ले गई पर वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.  मृतकों की पहचान ज्योति (35 वर्ष) और उनकी 6 साल की बेटी के रूप में हुई है.शनिवार को हुए पोस्टमार्टम के अनुसार, मौत का कारण गला घोंटना और दम घोंटना बताया गया है. 

कैसे हुई मौत? सब एंगल से जांच 

पुलिस ने उसी इमारत में रहने वाले 35 वर्षीय अकाउंटेंट दीन दयाल को मुख्य संदिग्ध माना है. बताया जा रहा है कि वह परिवार का भतीजा है और फिलहाल फरार है. पड़ोसी अजय कुमार गिरी और मुकेश कामत ने बताया कि पीड़ित महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ वहां रहती थी. घटना के समय दो बच्चे स्कूल गए थे, इसलिए वे सुरक्षित हैं.​जब पति रात करीब 9:00-9:30 बजे घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था और दो बच्चे बाहर बैठे थे.अनहोनी की आशंका होने पर जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, तो सारा सामान बिखरा हुआ था, लेकिन कोई भी चीज गायब नहीं थी. काफी तलाश करने के बाद मां और छोटी बेटी के शव बेड के अंदर मिले. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com