विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

AC धूल से उड़ा गर्दा, दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को ऐसा क्या कहा? मच गया बवाल

वीडियो में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों की पुरुषों और बाकी महिलाओं से बहस हो रही है. मौके पर पुलिस जवान भी दिखाई दे रहा है. जवान ने वीडियो में सभी को रोकने की कोशिश कि जिससे मामला शांत हो जाए, लेकिन आपसी बहस गाली-गलौच तक पहुंच गई.

AC धूल से उड़ा गर्दा, दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को ऐसा क्या कहा? मच गया बवाल
  • दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की तीन महिलाओं और पड़ोसियों के बीच AC रिपेयरिंग को लेकर विवाद हुआ था
  • विवाद की शुरुआत ड्रिलिंग के दौरान उड़ने वाली धूल को लेकर हुई और बाद में यह नस्लीय टिप्पणी में बदल गई
  • महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके समुदाय को अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा
नई दिल्ली:

दिल्ली के मालवीय नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों की पुरुषों और बाकी महिलाओं से बहस हो रही है. मौके पर पुलिस जवान भी दिखाई दे रहा है. जवान ने वीडियो में सभी को रोकने की कोशिश कि जिससे मामला शांत हो जाए लेकिन आपसी बहस गाली-गलौच तक पहुंच गई. नॉर्थ ईस्ट के लड़कियों ने आरोप लगाया है कि नीचे रहने वाले लोगों ने उनके ऊपर नस्लीय टिप्पणी की और गाली गलौच किया. हालांकि दोनों पक्ष इस वक्त कुछ बी बोलने को तैयार नहीं हैं. 

पहले पूरा मामला समझिए

मामला देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर की है. मामला एक मामूली विवाद से शुरू हुआ और देखते ही देखते इसने कथित नस्लीय भेदभाव का गंभीर रूप ले लिया. विवाद की असली जड़ एसी की धूल और ड्रिंलिंग थी. घटना 19 फरवरी की बताई गई है. चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में AC रिपेयरिंग का काम चल रहा था. ड्रिलिंग के दौरान उड़ने वाली धूल नीचे की मंजिल पर रहने वाले पड़ोसियों के घर की तरफ गिर गई. इस छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणियां की गईं. पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बहस के दौरान उन पर ऐसी टिप्पणियां की गईं जो सीधे तौर पर उनके मूल स्थान (नॉर्थ-ईस्ट) को निशाना बना रही थीं. महिलाओं ने मांग की है कि आरोपी पक्ष औपचारिक रूप से माफी मांगे. उनका कहना है कि यह अपमान सिर्फ उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर समुदाय की गरिमा पर चोट है.

पुलिस की कार्रवाई और बढ़ती चिंता

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  पुलिस अधिकारियों ने बताया की दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मिली है, जिसमें से एक पक्ष ने नस्लीय टिप्पणी एवं लड़ाई झगड़े का आरोप लगाया है तो दूसरे पक्ष ने जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है और ST/SC के तहत शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर महानगरों में रहने वाले नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की सुरक्षा और उनके प्रति बढ़ते पूर्वाग्रहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद आपसी बातचीत से आसानी से सुलझाया जा सकता था, लेकिन इसे नस्लीय रंग देना समाज की एक गहरी बीमारी को दर्शाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Viral Video, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com