विज्ञापन

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री मालिक की सरेआम हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश का शक! क्‍या CCTV फुटेज खोलेगा राज?

परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले फैक्ट्री के एक कर्मचारी के साथ रवि चौधरी का विवाद हुआ था. परिजनों को शक है कि उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री मालिक की सरेआम हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश का शक! क्‍या CCTV फुटेज खोलेगा राज?
Delhi Crime News: सांकेतिक तस्‍वीर (AI Generated)

राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रवि चौधरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, वारदात नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के जे-ब्लॉक में स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री के पास हुई. रवि चौधरी पर अचानक कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने लगाया विवाद का आरोप

परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले फैक्ट्री के एक कर्मचारी के साथ रवि चौधरी का विवाद हुआ था. परिजनों को शक है कि उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी का मामला सामने आ रहा है. हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भी गठित कर दी गई हैं.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चेन स्नैचिंग के आरोपी के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Delhi Crime, Narela Murder Case, Factory Owner Killed, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com