- साहिल को टक्कर मारने के बाद आरोपी नाबालिग भाई-बहन ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बहस किया था.
- इसका वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों लोगों से बहस करते हुए कह रहे थे कि साहिल बहुत तेज रफ्तार में था.
- आरोपी के पिता का दावा था कि बच्चे मौके पर रुके थे, लेकिन वीडियो में उनकी बातों का खंडन होता दिख रहा है.
Sahil Dhaneshra Accident Row: साहिल को टक्कर मारने के बाद जब लोगों ने आरोपी नाबालिग भाई-बहन को पकड़ा तो वो लोगों से बहस कर रहे थे. स्कॉर्पियो चला रहा नाबालिग और उसकी बहन वहां मौजूद लोगों से कही रही थी- अरे, वो बहुत स्पीड में था. दरअसल इस हादसे के तुरंत बाद के कई वीडियो अब सामने आए. एक वीडियो में आरोपी टक्कर मारने के बाद काफी स्पीड में वहां से भागते नजर आ रहा है. एक दूसरे वीडियो में वह कार रोककर ये देखने के लिए बाहर आता है कि उसकी कार को कितना नुकसान हुआ है. इसके बाद वह अपनी कार को वहीं छोड़कर घटनास्थल पर आता है. आरोपी ये देखने की कोशिश करता है कि आखिर इस हादसे में किसे कितना नुकसान हुआ है.
सामने आए वीडियो में लोगों से बहस करता दिख रहा आरोपी
इसी दौरान का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वो घटनास्थल पर मौजूद लोगों से उलझता नजर आ रहा है. जब हादसे के बाद स्थानीय लोग आरोपी से उलझ रहे थे, तब आरोपी यह कहता सुनाई दे रहा है कि अरे वो (साहिल) बहुत स्पीड में था. इस दौरान उसकी बहन भी वहां मौजूद लोगों से बहस करती दिख रही है.
बंदा मर गया, गाड़ी कैसे ठुक गई... लोगों के सवाल पर आरोपी बोला- वो बहुत स्पीड में था
स्थानीय लोग यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि बंदा मर गया. गाड़ी कैसे ठुक गई. सामने आए वीडियो में यह नजर आ रहा है कि जिन लोगों ने आरोपियों को रोका, उससे दोनों भाई-बहन बहस कर रहे थे. उसकी बहन यह कहती दिख रही है कि अरे वो बहुत स्पीड में था.
साहिल को टक्कर मारने के बाद लोगों से किस तरह उलझ रहे थे आरोपी भाई-बहन, देखें वीडियो
द्वारका सड़क हादसा: साफ दिख रहा है कि 17 साल का नाबालिग आरोपी गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा रहा है, द्वारका हादसे का नया CCTV #Dwarka | #Delhi | @ranjanasingh95
— NDTV India (@ndtvindia) February 18, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/huZ85k2W5x
सामने आया वीडियो आरोपी के पिता के दावों को कर रहे खारिज
मालूम हो कि मंगलवार को आरोपी के पिता ने दावा किया था कि हादसे के बाद उनके बच्चे भागे नहीं थे, वहीं थे. उनकी पत्नी मौके पर पहुंची थीं. आरोपी के पिता ने NDTV से बातचीत में यह कहा था कि मैंने अपनी पत्नी को कहा था कि घायल को हॉस्पिटल ले जाओ.
लेकिन अब सामने आए इस वीडियो से यह साफ हो गया है कि साहिल को टक्कर मारने के बाद आरोपियों को अपने किए पर जरा भी अफसोस नहीं था. उल्टे दोनों भाई-बहन उन लोगों से बहस कर रहे थे, जिन्होंने घटनास्थल पर उन्हें रोका था.
यह भी पढ़ें - द्वारका हादसे का नया CCTV आया सामने, साहिल को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी भगाता दिखा नाबालिग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं