विज्ञापन

जाम और प्रदूषण से मुक्ति, दिल्ली के 5 बिजी रूट बनेंगे 'मॉडल कॉरिडोर', बदल जाएगी पूरी तस्वीर

दिल्ली की पांच सबसे बिजी सड़कों को प्रदूषण और जाम से मुक्त करने के लिए 'मॉडल कॉरिडोर' के रूप में विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की क्या-क्या खासियत? पूरी बात समझिए

जाम और प्रदूषण से मुक्ति, दिल्ली के 5 बिजी रूट बनेंगे 'मॉडल कॉरिडोर', बदल जाएगी पूरी तस्वीर
Delhi Road Redevelopment: दिल्ली की 5 सड़कों का होगा कायाकल्प
  • दिल्ली में पांच प्रमुख सड़क कॉरिडोर का कायाकल्प कर उन्हें ग्रीन और धूल मुक्त बनाने की योजना
  • मिंटो रोड से लेकर राजौरी गार्डन तक के मॉडल कॉरिडोर में पैदल मार्ग और साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे
  • सुरक्षा के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में जल्दी ही पांच नए सड़क कॉरिडोर के कायाकल्प करने की योजना है. इस कायाकल्प के बाद दिल्ली के सबसे बिजी रहने वाले पांच रास्तों से न सिर्फ ट्रैफिक कम हो जाएगा बल्कि यह रोड पूरी तरह से धूल मुक्त हो जाएंगे. इसके साथ ही इन्हें ग्रीन कॉरिडोर के रूप में डेवलेप किया जाएगा. ये पांच रास्ते 'मॉडल कॉरिडोर' के रूप में संवारे जाएंगे. इसके लिए दिल्ली के एलजी और सरकार ने मंजूरी दे दी है.

कौन-कौन से कॉरिडोर को संवारा जाएगा?

1. मिंटो रोड – आईटीओ – कड़कड़डूमा (सेंट्रल से ईस्ट दिल्ली)
2. मिंटो रोड – अरुणा आसफ अली मार्ग – जवाहरलाल नेहरू मार्ग – दिल्ली गेट (सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली)
3. नेताजी सुभाष मार्ग – शांति वन – महात्मा गांधी मार्ग (यमुना के किनारे) – आईटीओ – आईपी एस्टेट मेट्रो स्टेशन
4. धौला कुआं से जेल रोड / करियप्पा मार्ग – तिलक नगर क्रॉसिंग (साउथ से वेस्ट दिल्ली)
5. उत्तम नगर – तिलक नगर – राजौरी गार्डन (नजफगढ़ रोड, वेस्ट दिल्ली)

Latest and Breaking News on NDTV

क्या-क्या होगा बदलाव?

  • इस प्रोजेक्ट के तहत पैदल यात्रियों के लिए अलग फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन कॉरिडोर, ट्रांजिट स्टॉप, पब्लिक प्लाजा और बस स्टॉप को डेवलेप किया जाएगा.
  • कॉरिडोर के बनने से कनॉट प्लेस, दिल्ली कैंटोनमेंट, राजघाट और ITO जैसे इलाकों को फायदा होगा.
  • सड़कों के बीच के डिवाइडर पर वैज्ञानिक तरीके से हरी घास और पौधे लगाए जाएंगे.
  • पौधों को पानी देने के लिए भूमिगत पाइप सिस्टम बनेगा, जिससे सड़कों पर पानी के टैंकर खड़े करने की जरूरत नहीं होगी और जाम नहीं लगेगा.
  • फुटपाथों पर ऐसे खास पत्थर लगाए जाएंगे जिससे बारिश का पानी जमीन के अंदर जा सके और भूजल स्तर बढ़े.
  • रात के समय सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) ने दिल्ली में ट्रांजिट कॉरिडोर के रीडेवलपमेंट पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी. इसका मकसद इन कॉरिडोर को हरा-भरा, पैदल चलने वालों के लिए सुविधाजनक, रोजगार-उन्मुख और मनोरंजन के लिए उपयुक्त जगहों में बदलना है, जो 24x7 चालू रहें. उन्होंने कहा कि यह प्रभावशाली पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहरी कायाकल्प के विन के अनुरूप है, जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय खपत को बढ़ाना और रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: 9 साल का इंतजार खत्म! अब चुटकियों में तय होगा मयूर विहार से AIIMS का सफर

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Road, Delhi New Road, Delhi Road Corridors, Delhi LG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com