बाबा बागेश्वर ने बाबा रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा चार दिन तक उन्होंने मेरी तारीफ की है और आज आलोचना कर रहे हैं. मुझे दोनों ही मंजूर हैं, उस समय भी मैंने कुछ नहीं कहा था और आज भी मैं कुछ नहीं कहूंगा. वे एक संत हैं, वह भी एक आशीर्वाद था और यह भी एक आशीर्वाद है.