विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2022

दिल्ली दंगों केस के आरोपी उमर खालिद की अंतरिम जमानत खत्म

उमर खालिद के पिता ने ट्वीट के कहा उमर खलिद अपनी बहन की शादी में शामिल होने के बाद जेल में वापस चला गया है उसे बहन की शादी में शामिल होने के लिये कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी.

दिल्ली दंगों केस के आरोपी उमर खालिद की अंतरिम जमानत खत्म
कोर्ट ने उमर खालिद को 23 से 30 दिसंबर तक कि अंतरिम ज़मानत दी थी.
नई दिल्ली:

दिल्ली दंगो मामले में आरोपी उमर खालिद की अंतरिम जमानत खत्म हो चुकी है. जिसे बाद उमर को वापस तिहाड़ जेल आना पड़ा. उमर खालिद के पिता ने ट्वीट के कहा उमर खलिद अपनी बहन की शादी में शामिल होने के बाद जेल में वापस चला गया है उसे बहन की शादी में शामिल होने के लिये कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी. दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद 23 दिसंबर को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ था.

कोर्ट ने उमर खालिद को 23 से 30 दिसंबर तक कि अंतरिम ज़मानत दी थी. कोर्ट ने उमर खालिद को 30 दिसंबर को सरेंडर करने का निर्देश दिया था. अदालत ने उमर खालिद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी थी. इस दौरान कोर्ट ने यह भी कहा है कि वह मीडिया से बात नहीं कर सकता है और न ही किसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेंगे.

ये भी पढ़ें : "BJP-RSS के हमलों से मिलता है फायदा, विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं" : 'भारत जोड़ो' यात्रा पर राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : "राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ेगी" : दिल्ली पुलिस और कांग्रेस के नेताओं की घंटों चली मीटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Khalid Interim Bail Expired, Delhi Riots, Tihar Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com