विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2025

दिल्ली में साल का दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

दिल्ली में साल का दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में बुधवार को इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है.

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था. शहर में आर्द्रता का स्तर 77 से 36 प्रतिशत के बीच रहा.

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 पर पहुंच गया जो ‘खराब' श्रेणी में आता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Records Second Hottest Day, Temperature Reaches 33.5 Degrees Celsius, Delhi Temperature, Delhi, Weather Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com