विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2013

दिल्ली में दुष्कर्म के मामलों में 158 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्ली में दुष्कर्म के मामलों में 158 प्रतिशत की बढ़ोतरी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के विभिन्न थानों में वर्ष 2013 के पहले साढ़े चार महीनों में दुष्कर्म के 463 मामले दर्ज किए गए, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 158 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

एक अधिकारी ने कहा कि छेड़खानी के मामलों में 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, समान अवधि में प्रताड़ना के मामलों में 783.67 प्रतिशत वृद्धि हुई।

पिछले साल 15 अप्रैल तक दुष्कर्म के 179, छेड़खानी के 139 और प्रताड़ना के 49 मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने दलील दी कि दुष्कर्म 'अवसरवादी अपराध' है, जिसमें ज्यादातार अपराधी पीड़िता के जानकार होते हैं। उन्होंने कहा, "97 प्रतिशत वारदातों को घर की चहारदीवारी में अंजाम दिया गया। केवल तीन प्रतिशत मामलों में अनजान व्यक्तियों को शामिल पाया गया।" उन्होंने कहा, "पड़ोसी या पीड़िता के जानकार व्यक्ति के शामिल रहने पर दुष्कर्म की वारदात को रोकना संभव नहीं है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 साल बाद मिली जमानत
दिल्ली में दुष्कर्म के मामलों में 158 प्रतिशत की बढ़ोतरी
डेमोग्राफिक डिसऑर्डर के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं, जगदीप धनखड़ ने ऐसा क्यों कहा?
Next Article
डेमोग्राफिक डिसऑर्डर के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं, जगदीप धनखड़ ने ऐसा क्यों कहा?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com