विज्ञापन

पुलिस की बस के आगे डट गई छात्रा, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दिखा रिया अहीर जैसा नजारा

दिल्ली में छात्र संगठनों के मार्च के दौरान एक छात्रा ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस बस को रोकने की कोशिश की.

दिल्ली पुलिस की बस को रोकने के लिए आगे खड़ी हो गई छात्रा (फोटो-NDTV)
NDTV
  • दिल्ली के सफदरजंग में लेफ्ट छात्र संगठनों के मार्च के दौरान एक छात्रा ने पुलिस बस को रोकने की कोशिश की थी
  • पुलिस ने हिरासत में लेने के लिए आई बस को छात्रा ने आगे से रोकने की पूरी कोशिश की थी
  • पुलिसकर्मी ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे हटाया और बस को आगे बढ़ने दिया था

मुंबई में NEET पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान रिया अहीर पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थीं. हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही वैन को रोकने की उनकी कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. बाद में राहुल गांधी ने बुलाकर उनसे मुलाकात भी की थी. ऐसा ही नजारा आज यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली में देखने को मिला. दिल्ली के सफदरजंग में लेफ्ट छात्र संगठनों के मार्च के दौरान एक लड़की ने कुछ उसी तरह पुलिस बस को रोकने की कोशिश करते नजर आई. 

कुछ इस तरह दिल्ली पुलिस की बस के आगे खड़ी हो गई छात्रा.

कुछ इस तरह दिल्ली पुलिस की बस के आगे खड़ी हो गई छात्रा.
Photo Credit: NDTV

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस की गाड़ी को एक छात्रा सामने से रोकने की कोशिश करती दिखी. हालांकि वह कामयाब नहीं हो सकी लेकिन इस दौरान उसने पूरी कोशिश की. अचानक एक पुलिसकर्मी आया और उसका हाथ पकड़कर सामने से हटा दिया और गाड़ी को आगे बढ़ने के लिए कहा. इसके बाद प्रदर्शनकारियों हिरासत में लेकर जा रही बस रफ़्तार में आगे निकल जाती है. 

देखिए प्रदर्शन की खास तस्वीरें

लेफ्ट संगठन के छात्रों को हिरासत में लेकर जाती दिल्ली पुलिस

लेफ्ट संगठन के छात्रों को हिरासत में लेकर जाती दिल्ली पुलिस
Photo Credit: NDTV

दिल्ली पुलिस की बस की खिड़कियों से निकलकर नारेबाजी करते दिखे प्रदर्शनकारी छात्र

दिल्ली पुलिस की बस की खिड़कियों से निकलकर नारेबाजी करते दिखे प्रदर्शनकारी छात्र
Photo Credit: NDTV

पुलिस की हिरासत से बचने के लिए सड़क पर लेटा प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन

पुलिस की हिरासत से बचने के लिए सड़क पर लेटा प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन
Photo Credit: NDTV

दिल्ली पुलिस से बचने के लिए कुछ इस तरह दौड़ता दिखा प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस से बचने के लिए कुछ इस तरह दौड़ता दिखा प्रदर्शनकारी
Photo Credit: NDTV

सेंट्रल दिल्ली एरिया में पुलिस ने बैरिकेंडिग की है, ताकी प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके

सेंट्रल दिल्ली एरिया में पुलिस ने बैरिकेंडिग की है, ताकी प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके
Photo Credit: NDTV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest 10 October, CJP Protest At Jantar Mantar, CJP Protest Cases, CJP Protest Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com