नई दिल्ली में स्थित इजरायल के दूतावास (Embassy of Israel) के पास मंगलवार शाम को एक विस्फोट हुआ और घटनास्थल से इजरायली राजदूत को संबोधित एक पत्र बरामद किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि लेकिन घटनास्थल से अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है. तलाशी अभियान जारी है और दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि इजराइली राजदूत को संबोधित टाइप किया हुआ एक पत्र दूतावास के पीछे एक उद्यान क्षेत्र में पाया गया, जहां यह विस्फोट हुआ था.
इजरायली दूतावास ने की विस्फोट की पुष्टि
उन्होंने बताया कि पत्र की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है. इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि शाम करीब 5:48 बजे दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा टीम अभी भी हालात की जांच कर रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाम पांच बजकर 45 मिनट पर मिली सूचना
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट होने की सूचना देने वाली कॉल शाम पांच बजकर 45 मिनट पर आई थी और दिल्ली पुलिस के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) के जरिए स्थानांतरित हुई थी. अग्निशमन विभाग ने तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और तलाशी अभियान जारी है.
कई लोगों ने सुनी आवाज
सूत्रों ने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि दूतावास के पीछे विस्फोट हुआ है. हिंदी भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने मीडिया को बताया कि उसने दूतावास के पीछे तेज आवाज सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं. अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.
इजरायली दूतावास के आसपास सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं
अधिकारियों ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली दूतावास के आसपास सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं. गौरतलब है कि जनवरी 2021 में दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास कम तीव्रता का एक विस्फोट हुआ था, जिसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं. इसमें कोई घायल नहीं हुआ था. इससे पहले, फरवरी 2012 में यहां इजराइली दूतावास की एक कार के नीचे बम लगाया गया था, जिसमें एक राजनयिक की पत्नी घायल हो गई थीं.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं