विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2023

कंझावला मामले के एक सप्ताह बाद नाइट ड्यूटी पर दिल्ली पुलिस के नए नियम

कथित तौर पर नशे में धुत कार सवार लोगों को पता चला कि एक युवती कार के नीचे फंसी हुई है, लेकिन वे उसी क्षेत्र में घूमते रहे और शरीर को कार से गिराने के लिए कई यू-टर्न लेते रहे. शव गिरने के बाद कार लेकर भाग गए.

यह फैसला एक जनवरी को कंझावला की घटना के मद्देनजर लिया गया है. (सांकेतिक फोटो)
नई दिल्ली:

कंझावला मामले के एक सप्ताह बाद, दिल्ली पुलिस ने नाइट ड्यूटी के दौरान सभी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों से अपने लाइव स्थानों को साझा करने के लिए कहा है. अधिकारियों ने बताया कि सभी थाना प्रभारी (एसएचओ), आतंकवाद रोधी अधिकारियों (एटीओ) और जांच निरीक्षक (ब्रावो) को भी थाने छोड़ने से पहले पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.

लाइव लोकेशन शेयर करना होगा

आदेश में कहा गया है, "एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर), एटीओ (आतंकवाद विरोधी अधिकारी) और जांच निरीक्षक (ब्रावो) को रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक अपनी लाइव लोकेशन के साथ अपनी स्थिति अपडेट करनी होगी. कोई भी पुलिस कर्मी डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेगा.“ आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह फैसला एक जनवरी को कंझावला की घटना के मद्देनजर लिया गया है.

यह था कंझावला मामला

अंजलि सिंह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटर पर घर जा रही थी, तभी नए साल की रात 2 बजे के बाद कार ने टक्कर मार दी. अंजलि का पैर एक पहिये में फंस गया और कार उसे घसीट कर ले गई, जबकि उसकी सहेली को मामूली चोटें आईं. कथित तौर पर नशे में धुत कार सवार लोगों को पता चला कि एक युवती कार के नीचे फंसी हुई है, लेकिन वे उसी क्षेत्र में घूमते रहे और शरीर को कार से गिराने के लिए कई यू-टर्न लेते रहे. शव गिरने के बाद कार लेकर भाग गए.

पिता की पहले ही गई थी मौत

पोस्टमार्टम से पता चला कि अंजलि को कम से कम 40 बाहरी चोटें लगीं थीं. उसकी पसलियां उसकी पीठ से बाहर निकल गई थीं, क्योंकि त्वचा छिल गई थी. मामले के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अंजलि अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के साथ उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार में रहती थी. उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर : सेना ने राजौरी के ढांगरी हमले में शामिल दो आतंकी मार गिराए

दिल्ली पुलिस ने वीजा समाप्त हो चुके 3 विदेशियों को पकड़ा, भीड़ ने किया हमला

अगले 40 दिनों में चीन के "ग्रेट माइग्रेशन" में 2 अरब लोग करेंगे यात्रा, कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Kanjhawala, Kanjhawala Accident, Kanjhawala Accident Case, Kanjhawala Anjali Friend, Delhi Police New Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com