दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने मुठभेड़ के दौरान बहादुरी दिखाते हुए फायरिंग कर रहे एक शातिर झपटमार को काबू कर लिया. इस दौरान बदमाश के पैर में एक गोली भी लगी है. द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से द्वारका और आसपास के जिलों में काली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक शख्स लगातार महिलाओं के साथ झपटमारी कर रहा था. इसको देखते हुए एक महिला सब इंस्पेक्टर को इस झपटमार को पकड़ने के लिए ऑपरेशन में शामिल किया गया था और इस ऑपेरशन का नाम दिया गया 'हम भी हैं'.
गाजियाबाद में गौ तस्करों से मुठभेड़ मामले में SHO और इंस्पेक्टर का तबादला

13 नवंबर को सूचना मिली कि झपटमार द्वारका सेक्टर 13 इलाके में आने वाला है. इसके बाद सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह को एक मोटी चेन पहनाकर वहां टहलने के लिए कहा गया, बाकी पुलिस टीम आसपास छिपी थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अरमान ने आकर जैसे ही महिला सब इंस्पेक्टर की चेन छीनने की कोशिश की, तुरंत ही महिला एसआई ने उसे पकड़ने की कोशिश की. वहीं आसपास छिपी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस
पुलिस ने बताया कि खुद को घिरता देखकर अरमान ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सरोज सिंह ने अपनी पिस्टल निकालकर अरमान के पैर में एक गोली मारी और उसे काबू कर लिया. 22 साल का अरमान जहांगीरपुरी का रहने वाला है. उस पर दिल्ली और गुरुग्राम में झपटमारी के 60 से अधिक केस दर्ज हैं. वहीं उसके पकड़े जाने से द्वारका जिले के झपटमारी के 36 केस सुलझे हैं.
देश-प्रदेश: महिला पत्रकारों पर FIR में पुलिस पर 'डराने-धमकाने' का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं